स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NMC: 70 मेडिकल संस्थानों को CCTV लगाने का निर्देश

NMC: 70 मेडिकल संस्थानों को CCTV लगाने का निर्देश

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने ऐसे 70 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों की पहचान की है, जिन्होंने अब तक अनिवार्य CCTV कैमरे और निगरानी प्रणाली से जुड़े नियम पूरे नहीं किए हैं। एनएमसी ने इन सभी संस्थानों को तुरंत नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। एनएमसी के निर्देश के मुताबिक कैंपस में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। इसके साथ ही नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (NVR) लगाना और कम से कम 30 दिनों तक कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखना भी जरूरी है। कॉलेजों को अपने एनवीआर की फीड आयोग के साथ भी साझा करनी होगी।

पहले भी मिले निर्देश

रिपोर्ट के अनुसार यह कोई नया नियम नहीं है। ऐसे निर्देश पहले भी जारी हो चुके हैं। इनमें यूजी मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड रेगुलेशंस (UGMSR-2023), पीजी मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड रेगुलेशंस (PGMSR-2023 संशोधन) औरMARB रेगुलेशंस-2023 शामिल हैं। इसके बावजूद कई मेडिकल कॉलेज अब तक इनका पालन नहीं कर पाए हैं। जिन संस्थानों ने अभी तक अपने सीसीटीवी सिस्टम और एनवीआर को आयोग से नहीं जोड़ा है, उनसे लगातार संपर्क किया गया। कई बार याद दिलाने के बाद भी कुछ कॉलेजों ने आवश्यक व्यवस्था नहीं की। इसी वजह से अब आयोग ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर सभी संस्थानों को तुरंत नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पारदर्शिता जरूरी

आयोग का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों में सीसीटीवी व्यवस्था केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे संस्थानों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलती है और नियामक व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। नोटिस में उन 70 मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों का जिक्र किया गया है, जो अभी तक निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। आयोग ने इन संस्थानों से बिना देरी किए सीसीटीवी कैमरे लगाने, एनवीआर स्थापित करने और उसकी फीड साझा करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।

Related posts

YVK to host Heritage Fest-2023 from November 23

admin

बिलासपुर नसबंदी मामलाः बिलखते मासूमों को गोद लेकर दर्द बांटेगी सरकार

Ashutosh Kumar Singh

मानवीकरण से ही बेहतर चुनाव प्रबंधन संभव: प्रो. शुक्ल

admin

Leave a Comment