स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

COVID: आंध्र प्रदेश में कई लोग संक्रमित, 2 की मौत

COVID: आंध्र प्रदेश में कई लोग संक्रमितए 2 की मौत

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना गया नहीं, आपके साथ ही है। इसे आंध्र प्रदेश की घटना ने साबित कर दिया है। वहां कोविड (COVID) -19 से आखिरी मौत के चार साल बाद कडप्पा जिले में दो लोगों की वायरस से मौत हो गई और 8 अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद स्थानीय मेडिकल और स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए चार लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, जबकि चौथे में हल्के लक्षण हैं और उसे कडप्पा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज का इलाज अस्पताल के कोविड-19 स्पेशल वार्ड में किया जा रहा है। चार और एक्टिव केस पाए गए हैं। मुंबई में गायक कुमार शानू के पुत्र जान कुमार शानू भी कोविड पॉजिटिव पाए गए और मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

ओमिक्रॉन वैरिएंट का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कडप्पा वायरोलॉजी लैब में RT-PCR टेस्ट के दौरान चारों मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। ये चारों पॉज़िटिव केस कडप्पा के अलग-अलग इलाकों से हैं। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज़ भी ली थीं, जबकि उनमें से एक ने बूस्टर डोज़ भी ली थी। दो मौतों में से पहली मौत 28 जून को CMC वेल्लोर में हुई। 60 साल के एक मरीज जिसे पहले तिरुपति में भर्ती कराया गया था और बाद में CMC वेल्लोर भेजा गया था, की इलाज के दौरान मौत हो गई और बाद में RT-PCR टेस्ट में वह कोविड-19 पॉज़िटिव पाया गया। दूसरे मामले में, इलाज करा रहे 43 साल के एक मरीज की भी वायरस के लिए पॉज़िटिव पाए जाने के बाद संक्रमण से मौत हो गई। CMC वेल्लोर में मरने वाले मरीज को डायबिटीज़, किडनी की बीमारी और अन्य बीमारियां थीं, जबकि दूसरे मृतक के हेल्थ रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे। चारों मरीजों में दिखे लक्षणों के आधार पर, संक्रमण के लिए ओमिक्रॉन वैरिएंट के जिम्मेदार होने का शक है।

सरकार ने बढ़ाई निगरानी

स्वास्थ्य विभाग ने नए मामले सामने आने के बाद जिले में खास ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात की है। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में लगभग 40 लोगों के सैंपल लिए। 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकी टेस्ट के नतीजों का इंतजार है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिले में अभी COVID-19 के आठ एक्टिव मामले हैं। वायरस के वैरिएंट का पता लगाने और उसके फैलने के तरीके को समझने के लिए सैंपल पुणे की एक लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। आंध्र प्रदेश की जिला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे कडप्पा में संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में मामले मिले हैं, वहां COVID-19 गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाए और लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। सविता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक जगहों समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए। संक्रमण के लिए ज़िम्मेदार वैरिएंट का पता लगाने के लिए मृतक मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे गए। याद दिला दें कि आंध्र प्रदेश में आखिरी बार 2022 में कोविड-19 से मौत की सूचना मिली थी।

Related posts

Poshan Pakhwara: पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin

जांच में 111 दवाएं गुणवत्ता में फेल

admin

दिल्ली के ये आठ क्षेत्र भी हुए कोविड-19 हॉटस्पॉट घोषित

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment