स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Bihar: गंभीर मरीजों को 15 लाख तक सरकारी सहायता

Bihar: गंभीर मरीजों को 15 लाख तक सरकारी सहायता

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। बिहार सरकार ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए 15 लाख तक की आर्थिक सहायता दे रही है। यह राशि मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से दी जाएगी। इस सहायता का लाभ कैंसर, हृदय रोग, ब्रेन सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिल सकता है जो सरकारी अथवा सीजीएचएस से मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज आवश्यक बताए गए हैं—अस्पताल द्वारा जारी इलाज का मूल खर्च अनुमान, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और डॉक्टर की पर्ची एवं इलाज से संबंधित आवश्यक कागजात। स्वीकृति मिलने के बाद सहायता राशि सीधे संबंधित अस्पताल के खाते में भेजे जाने की व्यवस्था है। इससे गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के इलाज में आर्थिक सहयोग मिल सकता है और परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हो सकता है। बताया गया है कि यह सहायता सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) सहित पात्र लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है।

जरूरतमंद परिवारों दें जानकारी

सरकार की इस पहल का उद्देश्य गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक परेशानी झेल रहे जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराना है। आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके आसपास कोई परिवार गंभीर बीमारी के इलाज के कारण आर्थिक संकट से गुजर रहा है, तो उसे मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की जानकारी अवश्य दें। किसी जरूरतमंद मरीज का इलाज केवल आर्थिक अभाव के कारण बाधित न हो। इसी उद्देश्य से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है।

Related posts

जानिए आपके राज्य का क्या है कोरोना हेल्पलाइन

Ashutosh Kumar Singh

उत्तरकाशी की तबाही ही नहीं, संपूर्ण हिमालयी क्षेत्र को खतरा

admin

बिहार से अच्छी खबर, निगेटिव हो रहे हैं कोरोना संक्रमित

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment