स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

नए AIIMS में अब तक 6 करोड़ से अधिक OPD परामर्श

नए AIIMS में अब तक 6 करोड़ से अधिक OPD परामर्श

देशभर में विशेषज्ञतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच का विस्तार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत योजना)। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) में 2021-22 से 31 अक्टूबर 2026 तक पांच वर्ष की अवधि में रूप से 6 करोड़ से अधिक बाह्य रोगी विभाग (OPD) परामर्श दर्ज किए गए हैं। यह उपलब्धि इन संस्थानों की बढ़ती पहुंच और देशभर के लोगों को विशेषज्ञतापूर्ण तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इनके योगदान को दर्शाती है। योजना के तहत सरकार एम्स के नेटवर्क का विस्तार कर रही है ताकि किफायती और विश्वसनीय तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य विशेषज्ञतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ देश में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के तंत्र को भी मजबूत करना है।

18 नये एम्स कार्यरत

PMSSY के तहत विभिन्न चरणों में 22 नए एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 पूरी तरह कार्यरत हैं। इन संस्थानों में OPD और इनपेशेंट विभाग (IPD) सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाएं, जांच एवं निदान सुविधाएं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। इन संस्थानों में बढ़ते मरीजों के आने का अंदाजा वर्षवार ओपीडी आंकड़ों से लगाया जा सकता है। OPD परामर्श की संख्या से लगता है। परामर्श 2021-22 में 50.03 लाख थे जो 2022-23 में बढ़कर 77.95 लाख हो गए। वहीं 2023-24 में परामर्श 100.52 लाख थे जो 2024-25 में बढ़कर 129.98 लाख तक पहुंच गए जो 2025-26 तक 144.96 लाख पहुंच गए। 2026-27के दौरान अक्टूबर 2026 तक एम्स ने 97.41 लाख ओपीडी परामर्श दर्ज किया। इन सभी वर्षों के आंकड़ों को मिलाकर कुल संख्या लगभग 6.01 करोड़ हो जाती है। नए एम्स ने स्नातक, स्नातकोत्तर और नर्सिंग शिक्षा के अवसरों का भी विस्तार किया है।

Related posts

आयुष्मान योजना : 196 रोगों का निजी हॉस्पीटल में इलाज नहीं

admin

कोरोना पर तैयारियों का ब्योरा मांगा दिल्ली हाईकोर्ट ने

admin

बेंगलुरू में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी का शिलान्यास

admin

Leave a Comment