स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कोरोना संक्रमित हुए 7 हजार पार, दिल्ली में भी केस बढ़े

कोरोना संक्रमित हुए 7 हजार पार, दिल्ली में भी केस बढ़े

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। केरल और गुजरात दिल्ली का ही स्थान है। यहां कोरोना मरीजों का आंकड़ा 750 को पार कर गया है। उधर देशभर में यह संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि 74 लोगों की मौत की खबर है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है कि मंत्रियों और अन्य अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने से पहले अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा। टेस्ट कराने के बाद ही मंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पाएंगे। आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही अधिकारी और मंत्री पीएम मोदी से मुलाकात कर पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 757 सक्रिय मरीज हैं। केरल में 2223, गुजरात में 1223, पश्चिम बंगाल में 747, महाराष्ट्र में 615 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। कोरोना के मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार जैसे हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

कोरोना : एंटीजन टेस्ट किट की किल्लत

वहीं कोरोना की जांच अस्पतालों में आरटीपीसीआर से की जा रही है जिसकी रिपोर्ट 24 घंटे में आ रही है। एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि कोरोना जांच के लिए नाक और गले से स्वैब का सैंपल लिया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट एक दिन में आ जाती है। जांच के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट किट अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे कुछ मिनट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो जाती है। हालांकि आरटीपीसीआर टेस्ट से जांच का परिणाम सौ फीसदी रहता है। वहीं दिल्ली की निजी लैब भी आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच कर रही है और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

कोरोना से अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19 मौतें हुई हैं। इसके बाद केरल में 19, दिल्ली में 8 और कर्नाटक में 11 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही गुजरात में 114 और कर्नाटक में 100 नए मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 10 दिन में 3000 से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या 2941 से ज्यादा हो चुकी है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से मास्क का इस्तेमाल और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है।

कोरोना के 4 नए वैरिएंट का डर

भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट देखे जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में कोविड-19 के ओमिक्रोन की सब‑वैकिएंट XFG, LF.7, JN.1, NB.1.8.1 के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के इन नए वैरिएंट के सामान्य लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, थकान शामिल है।

कोरोना से बचाव के उपाय

  • कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर इससे बचाव के लिए उपायों को अपनाना जरूरी है।
  • भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जैसे बाजार और मॉल में जाने से बचें।
  • सार्वजनिक स्थान और वाहन का इस्तेमाल करते समय मास्क लगाएं।
  • बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोए।
  • अगर आपके पास पानी मौजूद नहीं है तो सैनेटाइजर का उपयोग करें।
  • खांसी और छींकते समय नैपकिन या कोहनी मुंह के पास रखें।

Related posts

कोविड-19 से निपटने में महत्वपूर्ण हो सकता है आनुवांशिक अनुक्रमण

Ashutosh Kumar Singh

दिल्ली में 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण

admin

आठ वर्षों में पूरा हो जाएगा केन-बेतवा संपर्क प्रोजेक्ट : शेखावत

admin

Leave a Comment