स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

CORONA: ओडिशा में अलर्ट, जांच में तेजी

CORONA: ओडिशा में अलर्ट, जांच में तेजी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आंध्र प्रदेश में कोरोना (CORONA) से दो मरीजों की मौत के बाद ओडिशा सरकार अलर्ट हो गई है। पड़ोसी राज्य में कोरोना के उभार को देखते हुए ओडिशा ने कोरोना की जांच तेज कर दी है। सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। वहां के स्वास्थ्य निदेशक रवींद्रनाथ मिश्रा ने कहा है कि अभी डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

बढ़ी सतर्कता

राज्य सरकार ने एहतियाती तौर पर सांस की गंभीर बीमारी वाले सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। फ्लू के मरीजों पर भी नजर रखी जा रही है। सर्दी-खांसी और फ्लू के कम से कम 5 प्रतिशत मरीजों की रोज जांच होगी। पॉजिटिव सैंपल को नए वेरिएंट की पहचान के लिए आईसीएमआर लैब भेजा जाएगा। राहत की बात यह है कि ओडिशा में फिलहाल कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। डॉक्टरों ने कहा है कि लोग साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत अस्पताल जाएं।

श्रद्धालुओं के लिए हाई अलर्ट

रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब तिरुपति बालाजी के भक्तों के लिए भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो चुकी है और आठ नए लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। भक्तों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी भक्त को बुखार, खांसी या सर्दी के लक्षण हैं, तो वे तिरुमला की यात्रा करने से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Related posts

फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘मेला मोमेंट्स’ के आयोजन की तैयारी

admin

2035 तक अपना स्पेस स्टेशन….ऑस्ट्रेलिया में cow therapy

admin

NHA ने भारतीय गुणवत्ता परिषद के साथ हाथ मिलाया

admin

Leave a Comment