स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली के LG ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला का किया दौरा

दिल्ली के एलजी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला का किया दौरा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 1 दिसम्बर को विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), रोहिणी का दौरा किया और नई आपराधिक विधियों के सुचारु कार्यान्वयन के संबंध में प्रयोगशाला में हो रही प्रगति की समीक्षा की। फोरेंसिक साक्ष्यों की रिपोर्टें जाँच के लिए अति महत्वपूर्ण सुराग होती हैं और विज्ञान-आधारित न्याय को सुनिश्चित करती हैं।

FSL: क्षमताओं की समीक्षा

दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने प्रयोगशाला के बुनियादी ढाँचे, तकनीकी क्षमताओं, कार्यप्रवाह प्रक्रिया एवं आधुनिकीकरण पहलों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिक स्टाफ के साथ बातचीत भी की ताकि आवश्यकताओं और चुनौतियों का आकलन किया जा सके। दौरे का मुख्य केंद्र बिंदु POCSO मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए क्षमता निर्माण की समीक्षा करना तथा विभिन्न विभागों—जैसे बॉयो/ DNA, साइबर फोरेंसिक्स, बैलिस्टिक्स, केमिस्ट्री और टॉक्सिकोलॉजी इत्यादि में लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन करने की दिशा में की जा रही प्रगति का अवलोकन करना था। समीक्षा का उद्देश्य दक्षता बढ़ाने के लिए अवरोधों की पहचान करना और यह सुनिश्चित करना था कि वर्तमान में प्रयोगशाला नए विधिक ढाँचे के अंतर्गत बढ़ी हुई फोरेंसिक मांगों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो।

FSL: कामकाज की सराहना की

उपराज्यपाल ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की समग्र कार्य क्षमता की भरपूर सराहना की और वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा तथा जनहित में नए भारतीय न्याय संहिताओं के अनुरूप आपराधिक न्याय के त्वरित वितरण के प्रति उनके सराहनीय प्रदर्शन, सदैव समर्पण एवं असाधारण प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रयोगशाला के प्रधान निदेशक डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला दिल्ली, सदैव उच्चतम वैज्ञानिक उत्कृष्टता के मानकों का प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध रही है, यह सुनिश्चित करते हुए कि प्रत्येक साक्ष्य के अंश की परीक्षण अत्यंत सूक्ष्मता, सत्य निष्ठा और अटूट पेशेवरिता के साथ की जाती है। इस प्रयोगशाला में अपराध से जुड़े जटिल समस्याओ को हल करने के लिए आधुनिक तकनीक और उपकरणों का प्रयोग किया जाता है जिससे मामलो को समय से सुलझाने में मदद मिलती है।

Related posts

WHO को आशंका, 20 में से एक महिला को होगा ब्रेस्ट कैंसर

admin

केरल में मंकीफॉक्स का एक और मरीज मिला

admin

भारत बनेगा Global Medical Hub : डॉ. मंडाविया

admin

Leave a Comment