स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

e-NAM को डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार

डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल e-NAM ई-नाम ने डिजिटल नागरिक सशक्तिकरण श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार (प्रथम) जीता है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया अवॉर्ड, 2022 प्रदान किये हैं। इसके अलावा विजेता टीमों को अलग-अलग श्रेणियों में प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर अवॉर्ड प्रदान किए गए।

जानिये e-NAM को

e-NAM 22 राज्यों और 3 संघ राज्य क्षेत्रों में 1260 APMC मंडियों को एकीकृत करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है ताकि 203 कृषि और बागवानी जिंसों के ऑनलाइन व्यापार की सुविधा मिल सके जिससे किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर लाभकारी मूल्य प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके। e-NAM मंडी प्रचालनों के डिजिटल परिवर्तन और कृषि जिंसों के ई-ट्रेडिंग को प्रेरित कर रहा है। दिसंबर 2022 तक 1.74 करोड़ से अधिक किसानों और 2.39 लाख व्यापारियों को e-NAM पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर 2.42 लाख करोड़ मूल्य के 69 मिलियन मीट्रिक टन का कुल व्यापार दर्ज किया गया है।

7 श्रेणियों में सम्मान

डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा अभिनव डिजिटल समाधान व अनुकरणीय पहल को प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए भारत के राष्ट्रीय पोर्टल के तत्वावधान में MEITY द्वारा डिजिटल इंडिया अवार्ड्स (DIA) की स्थापना की गई है। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स का उद्देश्य न केवल सरकारी संस्थाओं बल्कि स्टार्टअप्स को भी डिजिटल इंडिया विजन को पूरा करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2022 को 07 विभिन्न श्रेणियों के तहत प्रदान किया गया है।

Related posts

डॉ. उमा कुमार को मिला डॉ. के.के. अग्रवाल स्वस्थ भारत उत्कृष्ट चिकित्सक सम्मान

admin

हृदय स्वास्थ्य से संबंधित भारत का पहला हेल्थ ATM पेश

admin

Alert : 30 तरह के पैथोजन बन सकते हैं अगली महामारी का कारण

admin

Leave a Comment