स्वस्थ भारत मीडिया
फ्रंट लाइन लेख / Front Line Article

Health @ 2024 : स्वस्थ राष्ट्र की ओर मजबूत कदम

2024 तो गुजर गया लेकिन हेल्थ के लिहाज से क्या नफा और क्या नुकसान रहा…ऐसी ही प्रमुख बातों की जानकारी इस सिरीज में क्रमवार दी जा रही है। लीजिए पहली कड़ी…

अजय वर्मा

नयी दिल्ली। गुजरा साल 2024 स्वास्थ्य के क्षेत्र में परिवर्तनकारी रहा। इससे यह संभावना भी आकार ले रही है कि एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की दिशा में भारत की यात्रा अब दूर नहीं। यह मात्र एक साल का फलाफल नहीं है बल्कि पिछले एक दशक से हो रहे प्रयासों का नतीजा है। इसमें हेल्थ पर केंद्रित छिटपुट मीडिया और एनजीओ का भी योगदान है। हां, अफसोस इस बात का रहेगा कि हेल्थ जगत को अनुपम उपहार देने वाले रतन टाटा और किशोर कुणाल जैसे व्यक्तित्व का निधन भी इसी साल हो गया।

अयोध्या में स्वास्थ्य संसद

इसी साल स्वस्थ भारत न्यास की ओर से अयोध्या में स्वास्थ्य संसद का आयोजन किया गया। 19 से 21 जुलाई तक तीन दिनों के इस आयोजन में अमृतकाल में आहार परंपरा, पोषण, हेल्थ पत्रकारिता, आयुष्मान, जनऔषधि आदि स्वास्थ्य लगायत मसलों पर विशेषज्ञों ने गंभीर विचार-विमर्श किया। मिलेटमैन ऑफ इंडिया खादर वली, आयुर्वेदाचार्य हितेश जानी, कई कृषि विशेषज्ञों आदि की इसमें गरिमामयी उपस्थिति रही।
देखें-https://www.swasthbharat.in/swasthya-sansad-2024-historic-event-in-ramnagari-ayodhya/

पीएम ने भी न्यास के संकल्प को दुहराया

बड़ी उपलब्धि यह रही कि 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ भारत न्यास के संकल्पों पर फोकस कर उसे देश के समक्ष रखा। यह निश्चित रूप से स्वास्थ्य संसद और आयोजक स्वस्थ भारत न्यास के प्रयासों का नतीजा है। इसमें उन्होंने 2047 तक भारत को स्वस्थ देश बनाने का एलान किया।
देखें-https://www.swasthbharat.in/redfort-india-will-become-healthy-and-developed-by-2047-pm/

वय वंदना योजना

हेल्थ सुविधाओं तक सबकी पहुंच बनाने की दिशा में मील का पत्थर बना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) का विस्तार जिससे 70 पार के बुजुर्गों को भी आयुष्मान कार्ड मिलने लगा है। नाम रखा गया वय वंदना आयुष्मान कार्ड जो 29 अक्टूबर 2024 से चालू हुआ। अब घर के बुजुर्ग इलाज-दवा के लिए बच्चों पर निर्भर नहीं रहेंगे। इसमें प्रति वर्ष हर पात्र लाभार्थी को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलता है। 17 दिसंबर, 2024 तक 36.28 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके हैं।
देखें-https://www.swasthbharat.in/people-above-70-will-now-also-get-the-benefit-of-ayushman-card/

(जारी)

Related posts

बा-बापू को समर्पित यात्रा

Ashutosh Kumar Singh

Empowering the Women Who Empowered Us

admin

कठिन तप ने कई डाॅक्टरों को पद्म सम्मान दिलाया

admin

Leave a Comment