स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

मौसमी फल जामुन से सेहत को भी लाभ

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। मौसमी फल जामुन का एक नाम जम्बू भी है और लोग भारत को जम्बू द्वीप के नाम से भी जानते हैं। यह तपती गर्मियों में बाजार में उतरता है। भारत में जामुन की बहुतायत रही है। देश में इसकी पेड़ों की संख्या लाखों-करोड़ों में है और शायद इसी कारण से यह फल हमारे देश का पहचान बन गया। इस फल में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम भी होता है।

जामुन : रामायण में भी जिक्र

भारतीय माइथोलॉजी के दो प्रमुख केंद्र रामायण और महाभारत में भी यह विशेष पात्र रहा है।भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास में मुख्य रूप से जामुन का ही सेवन किया था वहीं श्री कृष्णा के शरीर के रंग को ही जामुनी कहा गया है। संस्कृत के श्लोकों में अक्सर इस नाम का उच्चारण आता है। यह विशुद्ध रूप से भारतीय फल है। भारत में हर गली-मोहल्ला इसके स्वाद से परिचित है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही इसके कई औषधीय गुण भी हैं। यह अम्लीय प्रकृति का फल है पर यह स्वाद में मीठा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। इसमें लगभग वे सभी जरूरी लवण पाए जाते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।

जामुन : लकड़ी के भी फायदे

जामुन के लकड़ी का भी कोई जबाव नहीं है। एक बेहतरीन इमारती लकड़ी होने के साथ इसके पानी मे टिके रहने की शक्ति है‌। अगर जामुन की मोटी लकड़ी का टुकडा पानी की टंकी में रख दें तो टंकी में हरी काई नहीं जमती और टंकी को लम्बे समय तक साफ़ नहीं करना पड़ता। प्राचीन समय में जल स्रोतों के किनारे जामुन की बहुतायत होने की यही कारण था। इसके पत्ते में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पानी को हमेशा साफ रखते हैं। कुंए के किनारे अक्सर जामुन के पेड़ लगाए जाते थे। जामुन की एक खासियत है कि इसकी लकड़ी पानी में काफी समय तक सड़ता नही है। जामुन की इस खुबी के कारण इसका इस्तेमाल नाव बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। जामुन औषधीय गुणों का भण्डार होने के साथ ही किसानो के लिए भी उतना ही अधिक आमदनी देने वाला फल है।

जामुन : सेहत के लिए फायदेमंद

  • जामुन का प्रयोग दवाओं को तैयार करने में किया जाता है, साथ ही जामुन से जेली, मुरब्बा जैसी खाद्य सामग्री तैयार की जाती है।
  • पाचन क्रिया के लिए यह बहुत फायदेमंद है। जामुन खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
  • मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है। इसका बीज सुखाकर पीस लें। इस पाउडर के सेवन से मधुमेह में काफी फायदा होता है।
  • इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है। इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए।
  • अगर किसी को दस्त हो रहे हो तो जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है। खूनी दस्त होने पर भी जामुन के बीज बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।
  • दांत और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में जामुन विशेष तौर पर फायदेमंद होता है। इसके बीज के पाउडर से मंजन करने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

Related posts

आप जानते हैं होम्योपैथी का इतिहास…!

Ashutosh Kumar Singh

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष: योग करते समय इन बातों का ध्यान रखें…

The thermometer—सिलेबस में शामिल हो हेल्थ: डॉ. ममता

admin

Leave a Comment