स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

योग कनेक्ट 2025 पर हाइब्रिड वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित

योग कनेक्ट 2025 पर हाइब्रिड वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) ने 14 जून को यहां “योग कनेक्ट” नामक एक वैश्विक महत्व का कार्यक्रम आयोजित किया, जो 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 की उल्टी गिनती में एक प्रमुख उपलब्धि साबित होगा। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में नीति निर्माता, योग गुरु, वैज्ञानिक और कल्याण विचारक व्यक्तिगत और वैश्विक कल्याण में योग की परिवर्तनकारी शक्ति को मजबूत करने के लिए एक स्थान पर एकत्र हुए। कार्यक्रम में एक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी जारी की गई, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिव के एक दशक के प्रभाव के आकलन पर जानकारी प्रदान की गई।

योग : आरोग्य में भारत का नेतृत्व

इस अवसर पर आयुष मंत्री ने स्वास्थ्य और आरोग्य प्रणालियों में योग को मुख्यधारा में लाने के मंत्रालय के प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने एक राष्ट्रव्यापी प्रभाव सर्वेक्षण किया है। श्री जाधव ने कहा—अध्ययनों से पता चलता है कि योग मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर से उबरने तथा बुजुर्गों की देखभाल में सहायक है। उन्होंने कौशल विकास और रोजगार में योग की प्रासंगिकता पर बल दिया और इसे “वैश्विक योग क्रांति के पीछे प्रेरक शक्ति और आरोग्य क्षेत्र में भारत के नेतृत्व” का नाम दिया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने योग को “चिति (व्यक्तिगत चेतना) से राष्ट्रचिति (राष्ट्रीय चेतना)” तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा—योग कनेक्ट योग को एक गतिविधि के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवन शैली के रूप में अपनाने का आह्वान है। आइए हम 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को भारत के शाश्वत ज्ञान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में मनाएँ।

योग : 200 देशों में अभ्यास

योग गुरु स्वामी रामदेव ने इस अवसर पर कहा कि आज 200 देशों में लगभग दो अरब लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। हमें आशा है कि अगले पाँच वर्षों में यह संख्या बढ़कर पांच अरब हो जाएगी। यह न केवल योग की वैश्विक स्वीकृति को दर्शाता है, बल्कि दुनिया भर में भारत के बढ़ते सांस्कृतिक प्रभाव को भी दर्शाता है। स्वामी रामदेव ने योग की आध्यात्मिक गहराई पर भी प्रकाश डाला। भारतीय शास्त्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा—भगवद गीता का प्रत्येक अध्याय अपने आप में योग है। डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने इस बात पर बल दिया कि योग सिर्फ करने के बारे में नहीं है, यह होने के बारे में है। श्री सुबोध तिवारी ने योग कनेक्ट नामक पहल की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा—यह सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से परे वैश्विक योग समुदाय को एकजुट करने का एक प्रयास है।

योग : 6 सत्र आयोजित

इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न अनुप्रयोगों और औद्योगिक, वाणिज्यिक उन्नति पर छह प्रासंगिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें एनसीडी की रोकथाम के लिए योग, योग और इसके अनुप्रयोग, सामान्य योग प्रोटोकॉल पर अध्ययन और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रभाव का आकलन, जीवन के विभिन्न चरणों में योग और महिला स्वास्थ्य, योग तकनीक नवाचार और योग वाणिज्य तथा उद्योग पर ध्यान केंद्रित किया गया। समापन सत्र में सभी के लिए योग के दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। “योग कनेक्ट” एक अभियान है जो आध्यात्मिक ज्ञान, वैज्ञानिक अंतर्दृष्टि और सांस्कृतिक गौरव को एकजुट करता है। यह व्यक्तिगत परिवर्तन और ग्रहों के उपचार के लिए एक उपकरण के रूप में योग की स्थायी प्रासंगिकता की पुष्टि करता है।

योग : कई प्रकाशनों का विमोचन

इस कार्यक्रम में कई प्रभावशाली प्रकाशनों और ज्ञान संसाधनों का विमोचन भी किया गया जो इस प्रकार है—

  • केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) द्वारा “योग प्रभाव” सर्वेक्षण रिपोर्ट-भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दशक के प्रभाव का आकलन प्रस्तुत करती है।
  • सर्वेक्षण–योग के राष्ट्रीय प्रभाव का आकलन
  • पहले इंडिया फाउंडेशन और सीसीआरवाईएन द्वारा योग के वैश्विक प्रभाव का एक वैज्ञानिक विश्लेषण–योग से संबंधित शोध का मानचित्रण
  • संस्कृति फाउंडेशन और सीसीआरवाईएन द्वारा “भारतीय वृक्ष वैभवम” – भारत की पवित्र वृक्ष विरासत का उत्सव मनाना
  • ई-बुक “आईडीवाई–एक राजनेता के दृष्टिकोण का योगिक मार्ग”–अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक का पता लगाना
  • योग समावेश वीडियो–जन भागीदारी के साथ योग के माध्यम से एकता को उजागर करना

Related posts

शारीरिक शिक्षकों को सम्मान और अधिकार दिलाने की जरूरत: मनोज तिवारी

admin

Oximeter की गलत रीडिंग से भी कोरोना के इलाज में हुई देरी

admin

भारत वाला कोरोना वैरिएंट अमेरिका में भी सक्रिय

admin

Leave a Comment