स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आयुष्मान भारत केंद्रों पर हर 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले साल शुरू किए गए ‘‘स्वस्थ मन, स्वस्थ घर‘‘ अभियान के तहत देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां होंगी। उस दिन साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अक्टूबर तक चलेगा अभियान

स्वस्थ मन, स्वस्थ घर नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक चलने वाला एक साल का अभियान है। यह आजादी का अमृत महोत्सव (MKAM) मनाने के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के विषय को बढ़ावा देगा। यह नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के अनुरूप है जो निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल और फिट इंडिया मूवमेंट, 2019 पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवन को हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है।

अभियान में भाग लेने का आग्रह

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी AB-HWC में मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं।

Related posts

Know Your Medicine कैंपेन में फार्मासिस्टों का अहम् योगदानः विनय कुमार भारती

Ashutosh Kumar Singh

Antibiotic-resistant genes found in Kerala mangrove ecosystem

Ashutosh Kumar Singh

Cost-effective and indigenous personal protective suit to combat COVID-19

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment