स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

एडवांस टाइफायड वैक्सीन बनाने में भारत को सफलता

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारतीय शोधकर्ताओं ने टाइफाइड से बच्चों को बचाने के लिए एक नया टीका विकसित किया है। यह साल्मोनेला बैक्टीरिया के कई स्वरूपों पर हमला करने में सक्षम है, जो टाइफाइड का कारण बनता है। नया टीका कोलकाता स्थित राष्ट्रीय हैजा एवं आंत्र रोग संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। इसकी क्वालिटी का आकलन करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने निजी कंपनियों के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है।

अब जटिल बीमारी भी छिप नहीं सकती

अब जटिल से जटिल बीमारी का पता एम्स कर लेगा। दिल्ली एम्स में देश का पहला 7 टेसला क्षमता वाले MRI से शरीर के अंदर बारीक से बारीक चीजों का आसानी से पता लगाया जा सकता है। पूरी दुनिया में अब तक 7 ही ऐसी MRI मशीन है। अब तक जो MRI की तकनीक है, उसकी क्षमता 3 टेसला तक की है। इसमें कुछ जटिल बीमारियों के बारीक का पता लगाना मुश्किल होता है।

भारत में प्रजनन दर में गिरावट

भारत की आबादी बढ़ने की दर लगातार घट रही है। लैंसेट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 1950 में भारत में प्रजनन दर 6.2 फीसद थी जो 2021 में घटकर दो से भी कम रह गई। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक प्रजनन दर 1.29 और 2100 में 1.4 रह जाएगी। 2050 तक वैश्विक प्रजनन दर भी घटकर 1.8 और 2100 तक 1.6 हो जाएगी। 2050 में बच्चे पैदा होने की संख्या गिरकर 1.3 करोड़ होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Related posts

नकली दवा निर्माण पर सरकार सख्त, 18 के लाइसेंस रद्द

admin

अस्पताल प्रशासन ने शिवकुमार की पत्नी का शव लौटाया, स्वस्थ भारत का दबाव काम आया

Ashutosh Kumar Singh

6 दिनों से भूखे अनशनकारियों को पीटा, जेल में डाला और बिना मेडिकल के छोड़ दिया है मरने के लिए

Leave a Comment