स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Health स्कूलों की वैश्विक रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। सार्वजनिक स्वास्थ्य के स्कूलों की पहली वैश्विक रैंकिंग में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) ने हार्वर्ड को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। सूची में अग्रणी पांच संस्थानों में लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI), हार्वर्ड टी.एच., चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, स्विस स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (SSPH) और जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ शामिल हैं।

एक और महामारी की चेतावनी

कोरोना का दर्द लोग भूले भी नहीं हैं कि एक और महामारी की आहट करीब है। इसकी चेतावनी WHO ने खुद दी है। रिपोर्ट के अनुसार UK के संक्रामक रोगों के स्पेशलिस्ट्स ने महामारी फैलाने वाले वायरस के बारे में जानकारी होने पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यह वायरस जानवरों से मनुष्यों में तेजी से फैलने में सक्षम है और दुनिया में हाहाकार मचा सकता है। हालांकि यह महामारी कब आयेगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

हेल्थ सेक्टर में 76 फीसद महिलाएं अवैतनिक

WHO ने एक रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला है कि स्वास्थ्य और देखभाल कार्यों में 76 फीसद महिलाएं मुफ्त सेवा दे रही हैं। उसने कहा है कि महिलाएं वैश्विक स्वास्थ्य और देखभाल कार्यबल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फिर भी अधिकांश अवैतनिक हैं। इस असंतुलन के परिणामस्वरूप महिलाओं के लिए कम वेतन और खराब कामकाजी स्थितियां पैदा होती हैं।

Related posts

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 32 लाख कैंसर की जांच : मांडविया

admin

सफेद झींगा पालन को बढ़ावा देने के लिए विकसित उपकरण को मिला पेटेंट

admin

Artificial membrane inspired by fish scales may help in cleaning oil spills

Leave a Comment