स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

जानिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह को

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली की नवगठित सरकार में बिहार के बक्सर निवासी पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। उन्होंने दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में यहां भी पात्र लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा कर दी है।

डेंटिस्ट हैं स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह पेशे से डेंटिस्ट हैं। उनका जन्म 6 नवंबर 1977 को विकासपुरी में हुआ था। उनके पिता राज मोहन सिंह एमसीडी में एडिशनल आयुक्त थे। उन्होंने 1998 में बिहार के मगध विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी की डिग्री हासिल की। उनकी पत्नी रश्मि कुमारी भी डेंटिस्ट हैं। इनकी दो बेटियां भी हैं—भव्या और प्रज्ञाता।

स्वास्थ्य मंत्री का राजनीतिक सफर

स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत MCD के पार्षद के रूप में की। वो पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव को हराया था। विधानसभा चुनाव में विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने 135,564 वोट हासिल किए और मौजूदा विधायक महेंद्र यादव को 12,876 वोटों से हराया।
दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों की आबादी काफी ज्यादा है। कई सीटों पर पूर्वाचंली वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। पूर्वाचली वोटबैंक को साधने की कोशिश में ही पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाने का फैसला किया है। वे राजपूत समाज से आते हैं।

दो दिन पहले हुई थी मां की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक जहां एक ओर परिवार पंकज कुमार सिंह की जीत का जश्न मना रहा था तो वहीं 18 फरवरी को उनकी मां का निधन हो गया। उनकी मां बेटे के मंत्री बनने को देखने से वंचित रह गई सो जीत का जश्न सन्नाटे में बदल गया।

आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू

रेखा सरकार के बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये की सुविधा देने का फैसला किया गया। इसमें पांच लाख की मदद दिल्ली सरकार की तरफ से और इतने की ही मदद केंद्र सरकार के तरफ से मिलेगी। देशभर में करोड़ों लोग आयुष्मान भारत योजना हेल्थ इंश्योरेंस कवर का लाभ ले रहे हैं। हालांकि अभी तक यह योजना दिल्ली में लागू नहीं थी। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी।

Related posts

Stakeholders discuss ways to widen Ayush insurance coverage

admin

पर्ची पर साफ और स्पष्ट लिखा करें डॉक्टर

admin

विषाणु रहित आलू बीज उत्पादन के लिए ग्वालियर में बनेगी लैब

admin

Leave a Comment