स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दिल्ली मे मिला मंकीपॉक्स का मरीज, देश में कुल चार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केरल में मंकीपॉक्स के तीन मरीज मिलने के बाद दिल्ली में भी एक मरीज मिला है। हालांकि इसने कोई विदेश यात्रा नहीं की है।

LNJP में आइसोलेशन वार्ड

जानकारी के मुताबिक 32 साल का शख्स इस बीमारी से संक्रमित मिला है। उसमें 15 दिन से बुखार और मनकीपॉक्स के लक्षण थे। दो दिन पहले ही उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। हमने LNJP में एक अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम दिल्लीवासियों में इस संक्रमण को फैलने से रोकने और उनकी रक्षा करने के लिए काम कर रही है।

केरल के 5 जिलों में अलर्ट

इस बीच केरल के पांच जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोल्ल्म, पतानामतित्ता, अलापुज्जा, कोट्टायम और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। उधर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मंकीपॉक्स के लक्षणों के बाद एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। बच्चे का परिवार एक दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। उसके परिवार को भी क्वारंटीन किया गया है।

Related posts

संसद : तीन साल में 9 हजार दवाएं घटिया क्वालिटी की निकली

admin

हेल्थ सेक्टर में भारत को मिली बड़ी सफलता

admin

कनेरी मठ से स्वामी जी का संदेश

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment