स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Mpox : अस्पताल से लेकर लैब तक अलर्ट मोड में

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। Mpox संक्रमण से लोगों को बचाने और समय पर उपचार देने के लिए तैयारी शुरू की जा चुकी है। इस बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बीमारी से निपटने के लिए देश के सभी प्रमुख अस्पतालों और प्रमुख लैब को अलर्ट किया था।

AIIMS में पांच बेड आरक्षित

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल को मंकीपॉक्स के लिए नामित हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए आइसोलेशन वॉर्ड बनाए गए हैं। कहीं भी अगर मंकीपॉक्स पॉजिटिव मरीज मिलता है तो उसे यहां भर्ती किया जाएगा। इसी तरह एम्स में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों के लिए पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। मंत्रालय ने दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल को भी तैयार रहने के लिए कहा है। इसके अलावा देश के सभी राज्यों के अस्पतालों को भी इस बीमारी से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

भारत में वैक्सीन बनाने की तैयारी

उधर इस संक्रमण से मुकाबला करने के लिए वैक्सीन बनाने की तैयारी भी चल रही है। इस काम पर सीरम इंस्टीच्युट लग गया है। कोविड 19 के कहर को रोकने के लिए इसने वैक्सीन बनायी थी। इस कंपनी के सीइओ अदार पूनावाला ने कहा है कि सुखद नतीजे आने में एक साल लग जायेंगे। वैक्सीन बनाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी भारतीय कंपनी है।

Related posts

अखिल भारतीय प्री- मेडिकल/ प्री- डेंटल प्रवेश परीक्षा 2014 हिन्‍दी और अंग्रेजी में होगीःसरकार

Ashutosh Kumar Singh

हावड़ा में गंगा किनारे के ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक हटाने का अभियान

admin

दिव्‍यांगजनों को मुख्‍यधारा में लाया जाना चाहिए : थावरचंद गहलोत

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment