स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

NMC, स्वायत्त बोर्ड के सदस्यों का हुआ चयन

NMC, स्वायत्त बोर्ड के सदस्यों का हुआ चयन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), स्वायत्त बोर्ड और खोज समिति के अंशकालिक सदस्यों की ड्रॉ के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लिया। नियुक्ति प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) अधिनियम, 2019 में दी गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के अनुसार, ये नियुक्तियां दो वर्षों के लिए की जा रही हैं। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से सदस्यों का चयन निम्नलिखित श्रेणियों में किया गया है।
एनएमसी के दस अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त) में गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, झारखंड, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के नामित सदस्यों में से किया जाता है। एनएमसी के नौ अंशकालिक सदस्यों का चयन चिकित्सा सलाहकार परिषद ( पहले 2022 में नियुक्त) में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, नागालैंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर, असम, मणिपुर और उत्तराखंड के राज्य चिकित्सा परिषद के नामित सदस्यों में से किया जाता है। चिकित्सा सलाहकार परिषद (पहले 2022 में नियुक्त ) में राज्य चिकित्सा परिषद के नामित व्यक्ति से प्रत्येक स्वायत्त बोर्ड के चौथे सदस्य (अंशकालिक सदस्य) का चयन किया गया है।
(1) स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के लिए: अरुणाचल प्रदेश

(2) स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा बोर्ड के लिए: ओडिशा
(3) चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड: हरियाणा
(4) नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड: पंजाब

जम्मू एवं कश्मीर से एक विशेषज्ञ को खोज समिति के लिए नामित किया गया। इसमें पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव (अतिरिक्त प्रभार) श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. विनोद कोतवाल और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों से चयनित सदस्य

  • गुजरात—डॉ. नीरजा अरुण गुप्ता
  • राजस्थान—डॉ. एमके असेरी
  • हिमाचल प्रदेश—डॉ. सुरेंद्र कश्यप
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह—डॉ. मुकेश त्रिपाठी
  • आंध्र प्रदेश—डॉ. चंद्रशेखर पुलाला
  • मिजोरम—डॉ. दिबाकर चंद्र डेका
  • मेघालय—प्रो. पीएस शुक्ला
  • झारखंड—प्रो. (डॉ.) दिनेश कुमार सिंह
  • चंडीगढ़—डॉ. सुमन
  • मध्य प्रदेश—डॉ. अशोक खंडेलवाल

विभिन्न राज्य चिकित्सा परिषदों से चयनित सदस्य

  • पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद—डॉ. सुदीप्त कुमार रॉय
  • कर्नाटक चिकित्सा परिषद—डॉ. शरणबसप्पा एस. करभारी
  • नागालैंड मेडिकल परिषद—डॉ. जॉर्ज थिरा
  • छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल—डॉ. महेश कुमार सिन्हा
  • त्रिपुरा मेडिकल परिषद—डॉ. कनक चौधरी
  • जम्मू और कश्मीर चिकित्सा परिषद—डॉ. संदीप डोगरा
  • असम मेडिकल परिषद—डॉ. अनूप कुमार बर्मन
  • मणिपुर मेडिकल परिषद—डॉ. सिम्पसन सारेओ
  • उत्तराखंड चिकित्सा परिषद—डॉ. मनोज कुमार वर्मा

NMC के स्वायत्त बोर्डों के लिए चयनित सदस्य (अंशकालिक)

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा बोर्ड
अरुणाचल प्रदेश चिकित्सा परिषद—डॉ. जेगो ओरी
चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड
ओडिशा मेडिकल परिषद—डॉ. संतोष कुमार मिश्रा
नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड
हरियाणा मेडिकल परिषद—डॉ. मनीष बंसल
खोज समिति के लिए चयनित विशेषज्ञ
पंजाब मेडिकल परिषद—डॉ. सुरिंदर पाल सिंह
जम्मू और कश्मीर चिकित्सा परिषद—डॉ. संदीप डोगरा

Related posts

Embrace children with Down Syndrome, create suitable jobs, and enable them to lead a dignified life, say panellists at Neuberg Diagnostics

admin

महामारी में भारत ने 185 देशों को दवायें भेजी : डॉ. मांडविया

admin

आयुष केंद्र बनाने में जिम्बाब्बे की रुचि

admin

Leave a Comment