स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

लिवर की हिफाजत कीजिए, शरीर रहेगा स्वस्थ

लिवर की हिफाजत कीजिए, शरीर रहेगा स्वस्थ

World Liver Day (19 अप्रैल) पर खास

कात्यायनी तिवारी

नयी दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर के अंदर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। ऐसे में लिवर के स्वास्थ्य को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन लोगों को लिवर के महत्व और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरुक करने पर जोर दिया जाता है।

वर्ल्ड लिवर डे की थीम

विश्व लिवर दिवस 2025 की थीम “Food is Medicine” रखी गई है। इस थीम को रखने का उद्देश्य अच्छा और संतुलित आहार लेने के प्रति लोगों को जागरुक करना है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और हेल्दी डाइट लेने से न सिर्फ बीमारियों से बचाव संभव होता है, बल्कि ये शरीर को स्वस्थ रखने और किसी बीमारी का इलाज करने या जल्दी ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है। यह थीम लोगों को यह समझाने के लिए तय की गई है कि लिवर के देखभाल के लिए न सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना चाहिए, बल्कि सही खानपान से भी आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

वर्ल्ड लिवर डे का इतिहास

विश्व लिवर दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और लिवर संबंधी संस्थाओं ने एक साथ मिलकर की थी, ताकि हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के बारे में लोगों को समय रहते जानकारी दी जा सके। खासतौर पर, विकासशील देशों में, जहां खानपान की आदतें बिगड़ती जा रही हैं और शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से फैल रही हैं। पहली बार साल 2012 में 19 अप्रैल के दिन पहली बार इस दिन को मान्यता दी गई, जिसके बाद से हर साल 11 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है।

वर्ल्ड लिवर डे महत्व

लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता: इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियों को लेकर जागरुक करना है। लिवर की बीमारियों को अक्सर “साइलेंट किलर” के रूप में जाना जाता है, जिसके लक्षण अक्सर देरी से नजर आते हैं। इसलिए, इस दिन को लोगों में लिवर स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
सही खानपान का महत्व: इस साल की थीम के अनुसार लिवर से जुड़ी बीमारियों से बचाव या इलाज के लिए सही खान-पान पर फोकस करना है। पौष्टिक डाइट, जैसे हरी सब्जियां, साबुत अनाज, फल और दालें लिवर से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी लिवर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
बीमारियों की रोकथाम: अनहेल्दी खानपान और शराब का ज्यादा सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में यह दिन लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव और नेचुरल उपाय लिवर से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करता है।

लिवर को डिटॉक्स करे पानी

एक्सपर्ट के अनुसार, लिवर शरीर को डिटॉक्स कर टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से लिवर का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, लिवर के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पानी की जरूरत होता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने पर लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जिसके कारण लोगों को लिवर से जुड़ी कई समस्याओं पर असर होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिसके कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं जिसके कारण लिवर के स्वास्थ्य पर बुरा असर होने के साथ-साथ शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं, जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वस्थ लिवर के लिए हेल्दी डाइट
  • हर दिन हरी सब्जियां और ताजे फल खाएं
  • प्रोसेस्ड और तले हुए फूड्स से परहेज करें
  • चीनी और नमक की मात्रा सीमित रखें
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • शराब और तंबाकू के सेवन से बचें

(साभार)

Related posts

MBBS की पढ़ाई पूरी करने के लिए 9 साल की समय सीमा तय

admin

अंगदान को लोकप्रिय बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी : मांडविया

admin

आंख के कैंसर का भारत में पहली बार हुआ इलाज

admin

Leave a Comment