स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News स्वस्थ भारत अभियान / Healthy India Campaign

सर्वेश्वर सम्भालेंगे स्वस्थ भारत अभियान राजस्थान की कमान

  • स्वस्थ भारत अभियान के राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनित हुए फार्मा एक्टिविस्ट सर्वेश्वर शर्मा

नई दिल्ली/10.12.15

सर्वेश्वर शर्मा, प्रदेश संयोजक, स्वस्थ भारत अभियान, राजस्थान
सर्वेश्वर शर्मा, प्रदेश संयोजक, स्वस्थ भारत अभियान, राजस्थान

राजस्थान के जाने-माने फार्मा एक्टिविस्ट सर्वेश्वर शर्मा को स्वस्थ भारत ट्रस्ट ने स्वस्थ भारत अभियान का राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनित किया है। नई दिल्ली में आयोजित स्वस्थ भारत ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया। जयपुर में जन्में सर्वेश्वर शर्मा राजस्थान में फार्मासिस्ट जागृति संस्थान, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हैं। श्री शर्मा को राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनित करने पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए फार्मा एक्टिविस्ट विनय कुमार भारती ने कहा कि सर्वेश्वर शर्मा फार्मा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनका स्वस्थ भारत अभियान के साथ जुड़ना इस अभियान को मजबूति प्रदान करेगा। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह ने शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में स्वस्थ भारत अभियान ने देश की जनता को स्वास्थ्य के प्रति जितना जागरूक किया है वह पर्याप्त नहीं है। इस अभियान को गांव-गांव ले जाने के लिए जरूरी है कि सांगठनिक स्तर पर अभियान का विस्तार हो। इसी कड़ी में राजस्थान की जिम्मेदारी तेज-तर्रार समाजसेवी सर्वेश्वर शर्मा को दी गयी है। ट्रस्ट के सभी प्रतिनिधियों उनको बधाई दी है।
स्वस्थ भारत अभियान के साथ जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए सर्वेश्वर शर्मा ने कहा कि देश के स्वास्थय को बेहतर बनाने की दिशा में इस अभियान के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। सर्वेश्वर शर्मा को मिले इस दायित्व पर देश भर के फार्मा संगठनों व एक्टिविस्टों ने बधाई प्रेषित की है।
 
स्वास्थ्य संबंधी खबरों से अपडेट रहने के लिए स्वस्थ भारत अभियान के पेज को लाइक करें।

Related posts

Breast cancer: इंसानों पर ट्रायल के तीन फेज पूरे

admin

नशा मुक्ति का संदेश देने बनारस से 40 दिनों की यात्रा आरंभ

admin

ICMR approves DBT institute as COVID-19 testing facility for Faridabad region

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment