स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

विज्ञान महोत्सव में विज्ञान साहित्य महोत्सव का आयोजन भी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) के एक हिस्से के रूप में विज्ञानिका नाम से एक विज्ञान साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह 22 और 23 जनवरी को भोपाल में होगा। इसमें लगभग 40 प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और 300 विज्ञान संचारक, लेखक, विज्ञान नेता और नीति निर्माता प्रस्तुति देंगे।

प्रोद्योगिकी के नतीजों का उल्लास दिखेगा महात्सव में

वार्षिक भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव विज्ञान और प्रौद्योगिकी के परिणामों का प्रदर्शन और उनका उल्लास मनाता है। IISF का लक्ष्य जनता को विज्ञान से जोड़ना और यह दिखाना है कि कैसे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए समाधान प्रदान करते हैं। इस वर्ष IISF का समन्वयन और आयोजन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं विज्ञान भारती द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञान साहित्य महोत्सव 2015 से ही

2015 में IISF की शुरुआत के बाद से विज्ञान साहित्य महोत्सव बेहतर प्रस्तुति के रूप में उभरा है। IISF के बड़े उद्देश्य के अनुरूप विज्ञानिका बहुभाषी वैज्ञानिक साहित्य, विज्ञान कविता, विज्ञान नाटक और लोक कला के माध्यम से विज्ञान को बढ़ावा देने और जनता के बीच वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने की भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेगी। विज्ञानिका, वैज्ञानिक ज्ञान के प्रभावी संचार के लिए चुनौतियों और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा और विचार-विमर्श को भी बढ़ावा देना चाहती है। एक स्थानीय थिएटर ग्रुप द्वारा कार्यक्रम के दौरान गैलीलियो पर एक विज्ञान नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts

फार्मासिस्टों ने फूंका बिगुल,जनहित में कल करेंगे 1 घण्टा अधिक कार्य…

Vinay Kumar Bharti

आयुष मंत्रालय – क्या खाएं क्या न खाएं जाने इस रिपोर्ट में

Ashutosh Kumar Singh

COVID-19 के बाद अब CVID का खतरा

admin

Leave a Comment