स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

27 सितंबर रहा दिल्ली का सबसे साफ दिन, AQI 53

27 सितंबर रहा दिल्ली का सबसे साफ दिन, AQI 53

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। दिल्ली में प्रदूषण में कमी आ रही है। दिल्ली में AQI 53 पर पहुंच गया जबकि एक दिन पहले यह 72 दर्ज किया गया था। 2026 के नौ महीने में दिल्ली को यह सौभाग्य दूसरी बार मिला है। इससे पहले सबसे साफ दिन 09 जुलाई को दर्ज किया गया, जब AQI 48 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह 08 जुलाई को सूचकांक 59 और 06 सितंबर को 55 रिकॉर्ड किया गया। 04 अगस्त और 22 जुलाई को सूचकांक 64 दर्ज हुआ। दूसरी तरफ 18 जनवरी 2026 को दिल्ली में साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया, जब AQI बढ़कर 440 तक पहुंच गया था।

मदिकेरी में AQI 15

वायु प्रदूषण के सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चला है। हालांकि दिल्ली से सटे फरीदाबाद में प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। फरीदाबाद में जहां एक दिन पहले AQI 93 दर्ज किया गया था, जो 27 सितंबर को बढ़कर 110 पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 27 सितंबर 2026 को 235 शहरों के लिए जारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से जहां करीब 34.5 फीसद शहरों में हवा साफ है वहीं 58.7 फीसद में स्थिति साफ है, जबकि दूसरी तरफ 6.8 फीसद शहरों में हालात चिंताजनक हैं। यानी देश के ज्यादातर शहरों में आज हवा साफ रही। देश में कर्नाटक के मदिकेरी की हवा 15 AQI के साथ सबसे साफ रही। आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण के मामले में बर्नीहाट (मेघालय) 149 दूसरे जबकि विशाखापत्तनम 141 तीसरे और बिहार का अररिया 128 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

Related posts

‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते’ में मुख्य आकर्षण बना पुस्तक मेला

admin

शोधकर्ताओं ने विकसित किया पोर्टेबल कीटाणुशोधन उपकरण

admin

अजमेर : मेडिकल स्टोर में छापेमारी से मचा हड़कम्प

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment