स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

सेहत के लिए अमेरिकन डाइट में डेयरी—प्रोटीन पर फोकस

सेहत के लिए अमेरिकन डाइट में डेयरी—प्रोटीन पर फोकस

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अच्छे सेहत के लिए भारत में हमेशा फल, डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध—दही—पनीर—साबुत अनाज आदि के सेवन पर ज्यादा जोर दिया जाता है। प्राचाीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान में भी ऐसी ही सलाह दी गई थी। जबकि मेडिकल रिसर्च के गढ़ अमेरिका में उल्टा रिवाज रहा है। वहां फास्ट फूड, जंक फूड का बोलबाला है। लेकिन वहां के लोगों के गिरते हेल्थ के मद्देनजर अब सरकार ने अमेरिकन डाइट (American diet) में फेरबदल करते हुए डेयरी प्रोडक्ट और प्रोटीनयुक्त आहार पर फोकस किया गया है। दूध में भी फुल फैट वाला जिसे भारत में मलाई कहा जाता ​है।

डाइट: हर 5 साल पर बदलाव

मीडिया की खबर के मुताबिक वहां की सरकार ने डाइटरी गाइडलाइन्स फॉर अमेरिकन्स में काफी बड़ा बदलाव करते हुए उपर्युक्त डाइट को अमल में लाने की सलाह दी गई है। वहां स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर हर पांच साल में डाइट संबंधी गाइडलाइन्स में बदलाव किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत 2025 से 2030 के डाइट प्लान में कई सारी चीजों को बदल दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका के लोगों का स्वास्थ्य काफी खराब हो चुका है। 50 फीसद अमेरिकियों को प्री डायबिटीज या डायबिटीज है तो 75 फीसद वयस्क को कम से कम एक क्रोनिक रोग है। अमेरिकन हेल्थकेयर का 90 फीसद खर्चा क्रोनिक बीमारियों के इलाज में ही चला जाता है। अधिकतर डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां निकल रही हैं।​

डाइट: ये खाएं अमेरिकन

इन कारणों को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने डाइटरी गाइडलाइन में बदलाव किया है। अमेरिकियों के लिए नई डाइटरी गाइडलाइन के अंदर प्रोटीन, हेल्दी फैट, रियल फूड, प्रोसेस्ड कार्ब्स पर काफी जोर दिया गया है। इसमें व्होल मिल्क समेत फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स भी शामिल किए गए हैं, जो आज से पहले कंट्रोल करने के लिए कहा जाता था। हालांकि दिल के मरीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर, डायबिटीज के मरीजों को इसके लिए अपने डॉक्टर से ही पूछना चाहिए। साथ ही हर भोजन में हाई क्वालिटी का प्रोटीन होना चाहिए। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज ने प्रोटीन को जानवरों और पौधों से आने वाले खाद्य पदार्थ से लेने के लिए कहा है, जिसके साथ अंडे, सीफूड, मीट, फुल फैट डेयरी, नट्स, बीज, ऑलिव और एवोकाडो आदि से हेल्दी फैट होना चाहिए। हर दिन शरीर के एक किलोग्राम पर 1.2 से 1.6 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। अब हेल्दी फैट्स को असली भोजन का प्राकृतिक हिस्सा बताया गया है। डेयरी फूड्स, सीफूड, नट्स, बीज, ऑलिव, मीट, एवोकाडो से मिलने वाले फैट को ब्रेन हेल्थ, हॉर्मोन बढ़ाने वाला कहा गया है। प्रोटीन और सब्जियां मसल्स हेल्थ, मेटाबॉलिक फंक्शन, गट हेल्थ और स्टेबल एनर्जी लेने के लिए महत्वपूर्ण बताई गई है।

डाइट: फल—सब्जी पर जोर

इतना ही नहीं, असली पोषण के लिए सब्जियां और फल बहुत आवश्यक माने गए हैं। विभिन्न प्रकार के साबुत, रंग बिरंगे, पौष्टिक फल और सब्जियों को ताजा और असली रूप में खाएं। हर दिन सब्जियों की तीन सर्विंग्स और फलों की दो सर्विंग्स खाएं। रिफाइंड कार्ब्स की जगह साबुत अनाज को प्राथमिकता दी गई है। फाइबर से भरपूर साबुत अनाज भोजन में बढ़ाएं और हाई प्रोसेस्ड, रिफाइंड कार्ब्स को हटाएं। हर दिन दो से चार सर्विंग्स साबुत अनाज की लें। इसके साथ प्रोसेस्ड और रिफाइंड कार्ब्स, एडेड शुगर से बचने की सलाह दी गई है। अमेरिका की नई डाइटरी गाइडलाइन्स के मुताबिक हाइड्रेशन बहुत जरूरी है। लेकिन इसके लिए मील और हेल्दी स्नैक के साथ पानी या मीठा रहित ड्रिंक्स का सेवन करें।

Related posts

Slow poison से कम नहीं चिप्स, बिस्किट और पेस्ट्री

admin

नगर विकास मंत्री ने स्वस्थ भारत यात्रियों का किया स्वागत

75 दिवसीय सागर स्वच्छता अभियान का समापन 17 सितंबर को

admin

Leave a Comment