स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

पणजी में कई आयुष सुविधाएं आयुर्वेद दिवस से

पणजी में कई आयुष सुविधाएं आयुर्वेद दिवस से

10वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को गोवा में नयी स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन होगा जिसमें एक एकीकृत ऑन्कोलॉजी इकाई, सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट, लिनन प्रसंस्करण इकाई और ब्लड बैंक शामिल है। यह आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच सेतु को मजबूत करेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा के निदेशक प्रोफेसर (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने पणजी में दी। उन्होंने इस दौरान आयुर्वेद के महत्व व समग्र स्वास्थ्य में इसके योगदान पर प्रकाश डाला और आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित की जाने वाली विशेष कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।

आयुर्वेद: जन—जन के लिए, पृथ्वी के लिए

प्रोफेसर प्रजापति ने कहा कि आयुर्वेद दिवस का विषय आयुर्वेद जन-जन के लिए, आयुर्वेद पृथ्‍वी के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वैश्विक कल्याण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास पर बल देता है। उन्होंने कहा कि 10वां आयुर्वेद दिवस इसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने और वैश्विक स्वास्थ्य में इसकी भूमिका को व्यक्त करने का एक अवसर है। उन्होंने लोगों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और नीति निर्माताओं से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने इसे एक जन-आंदोलन बताते हुए आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शोध तथा प्रमाणों के साथ जोड़ने और इसे वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दसवां आयुर्वेद दिवस न केवल भगवान धन्वंतरि की विरासत का सम्मान करता है बल्कि एक स्वस्थ, संतुलित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक कदम को भी दर्शाता है।

आयुर्वेद: AIIA, गोवा में कई सुविधाएं

एआईआईए गोवा की डीन प्रो. (डॉ.) सुजाता कदम ने कहा कि आयुर्वेद दिवस स्वास्थ्य, संतुलन और वैश्विक मान्यता की एक दशक लंबी यात्रा को दर्शाता है। उन्होंने परंपरा व विज्ञान, व्यक्ति एवं समाज तथा मानवता और प्रकृति के बीच एक सेतु के रूप में आयुर्वेद की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने एआईआईए गोवा के योगदान का भी उल्लेख किया। यह 250 बिस्तरों वाला एक अस्पताल है जहां प्रतिदिन 22 ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं जिनसे अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों सहित 800 से अधिक मरीज लाभान्वित होते हैं। शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के एक अग्रणी केंद्र के रूप में यह उभर रहा है। 2022 में प्रधानमंत्री द्वारा आयुर्वेदिक शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित इस संस्थ्ज्ञान को 10वें आयुर्वेद दिवस के राष्ट्रीय समारोह की मेजबानी के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण में बिहार देश से 30 साल आगे

admin

भारत विश्व की फार्मेसी बन गया : डॉ. मांडविया

admin

घुटनों की बीमारी में एकीकृत चिकित्सा पद्धति कारगर

admin

Leave a Comment