स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

30 साल पहले फ्रीज किए गए भ्रूण से पैदा हुए जुड़वां बच्चे

अजय वर्मा

नयी दिल्ली।  बच्चों का जन्म तो आम तौर पर प्राकृतिक तरीके से ही होता है। विशेष परिस्थिति आने पर कृत्रिम तरीके भी कुशल डॉक्टर की निगरानी में ऐसा होता है जिसमें IVF प्रमुख है। एक और तरीका है भ्रूण को फ्रीज में सुरक्षित रख बाद में उपयोग करना। ऐसा ही अमेरिका के एक शहर में हुआ है जो आपको चकित कर देगा।

30 साल पहले की बात

मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक पिछले महीने की आखिर में रेचेल रिडवे (Rachel Ridgeway) ने 30 साल पहले फ्रीज किए हुए भ्रूण से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। तकनीकी रूप से जुड़वा बच्चों की यह जोड़ी अब विश्व के सबसे पुराने शिशुओं (Worlds Oldest Babies) के तौर पर सुर्खियां बटोर रही है।

1992 में फ्रीज हुआ था भ्रूण

साल 1992 में IVF तकनीक के उपयोग से एक गुमनाम विवाहित जोड़े के लिए दो भ्रूण बनाए गए थे। यह 22 अप्रैल 1992 में फ्रीज किया गया था और साल 2007 तक वेस्ट कोस्ट फर्टिलिटी लैब (West Coast Fertility Lab) में कोल्ड स्टोरेज में रहा। अब जाकर चार बच्चों के माता-पिता फिलिप और रेचेल रिडवे ने इसका लाभ उठाया।

Related posts

Homoeopathy – A Ray of Hope for ALS / MND (Motor Neuron Disease)

admin

आयुर्वेद: क्या Heart अपनी मरम्मत खुद करता है?

admin

14000 किमी की दूरी तय कर लखनऊ पहुँची यात्रा

Leave a Comment