स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

एक दिन में कोरोना के 166 नये मामले मिले

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। भारत में एक दिन में कोरोना के 166 नए मामले सामने आए हैं। उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 895 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 10 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,50,03,055 (4.50 करोड़) है और मृतकों की संख्या 5,33,306 (5.33 लाख) हो गयी है।

220.67 करोड़ टीके लग चुके

इन आंकड़ों के अनुसार इससे उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,68,854 (4.44 करोड़) हो गयी है और बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।

Related posts

आंख के कैंसर का भारत में पहली बार हुआ इलाज

admin

Waste से Wealth : प्लास्टिक वेस्ट की रीसाइक्लिंग से प्रदूषण कम करने का आह्वान

admin

कनेरी मठ से स्वामी जी का संदेश

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment