स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दुनिया भर में 2023 रहा सबसे गर्म साल

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। ब्रिटेन में मौसम कार्यालय और ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वैश्विक स्तर पर 1850 से लेकर अब तक के दर्ज रिकॉर्ड में 2023 सबसे गर्म वर्ष रहा। वर्ष 2023 लगातार दसवां वर्ष है जब वैश्विक तापमान पुरा-औद्योगिक अवधि (1850-1900) से एक डिग्री या उससे ज्यादा अधिक रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कॉलिन मोरिस कहते हैं कि 174 वर्षों में 2023 की दुनिया भर में औसतन सबसे गर्म वर्ष के रूप में पुष्टि की गई है। मासिक रिकॉर्ड के मुताबिक 2023 में औसत तापमान जून के बाद से रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है। अप्रैल के बाद से समुद्र की सतह का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है।

बासमती को दुनिया के श्रेष्ठ चावल का ताज

भारत के बासमती चावल को एक पॉपुलर फूड और ट्रेबल गाइड टेस्टएटलस ने विश्व में सर्वश्रेष्ठ चावल का ताज पहनाया है। टेस्ट एटलस ने लिखा है कि बासमती एक लंबे दाने वाली चावल की किस्म है जो मूल रूप से भारत और पाकिस्तान में उगाई जाती है। चावल की खूबी इसके स्वाद और सुगंध से होती है, जो बहुत पौष्टिक होता है। पकाने पर दाने अलग-अलग रहते हैं और एक-दूसरे से चिपकते नहीं हैं। अनाज जितना लंबा होगा, चावल उतना ही अच्छा होगा। बासमती के बाद इटली के अर्बाेरियो और पुर्तगाल के कैरोलिनो राइस क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। टॉप 5 में अन्य दो रैंकों पर स्पेन और जापान की चावल की किस्मों का कब्जा था।

Related posts

Providing Hope and Support in the Face of Dementia

admin

BHU में हेल्थकेयर @ 2047 पर गोष्ठी आयोजित

admin

Assam: मातृ मृत्यु दर में कमी बड़ी उपलब्धि

admin

Leave a Comment