स्वस्थ भारत मीडिया
विज्ञान और तकनीक / Sci and Tech समाचार / News

24 वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

24 वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 23 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार  (National science award) -2025 दिए। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के इस दूसरे संस्करण में विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा और विज्ञान टीम-चार श्रेणियों में 24 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस पुरस्कार का उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से या टीम के साथ किए गए उल्लेखनीय और प्रेरणादायक योगदान को मान्यता प्रदान करना है। सूची इस प्रकार है।

विज्ञान रत्न—स्व. प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर
विज्ञान श्री—
डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (कृषि विज्ञान)
डॉ. युसुफ मोहम्मद सेख (परमाणु उर्जा)
डॉ. कुमारसामी थंगराज (जीव विज्ञान)
प्रो. तलाप्पिल प्रदीप (रसायन विज्ञान)
प्रो. अनिरुद्ध भालचंद्र पंडित (इंजीनियरिंग)
डॉ. एस वेंकट मोहन (पर्यावरण विज्ञान)
प्रो. महान महाराज (गणित और कंप्यूटर विज्ञान)
श्री जयन एन. (अंतरिक्ष विज्ञान)

विज्ञान युवा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
डॉ. जगदीश गुप्ता कपुगंती (कृषि)
डॉ. सतेंद्र कुमार मंगरौठिया (कृषि)
प्रो. देबार्का सेनगुप्ता (जीव विज्ञान)
डॉ. दीपा आगाशे (जीव विज्ञान)
डॉ. दिब्येंदु दास (रसायन विज्ञान)
डॉ. वलीयुर रहमान (पृथ्वी विज्ञान)
प्रो. आकोर्प्रवा बासु (इंजीनियरिंग)
प्रो. सव्यसाची मुखर्जी (गणित और कंप्यूटर)
डॉ. श्वेता प्रेम अग्रवाल (गणित और कंप्यूटर)
डॉ. सुरेश कुमार (चिकित्सा विज्ञान)
प्रो. अमित कुमार अग्रवाल (भौतिक विज्ञान)
प्रो. सुह्रद श्रीकांत मोरे (भौतिक विज्ञान)
श्री अंकुर गर्ग (अंतरिक्ष विज्ञान)
प्रो. मोहनशंकर श्रीप्रकाशम (प्रोद्योगिकी और नवाचार)

विज्ञान टीम
टीम अरोमा मिशन (CSIR)

Related posts

ALS / MND Case Reversal with Homoeopathy :  Dr. A.K. Gupta

admin

अब मध्यप्रदेश में ड्रग लाइसेंस घोटाला…

Ashutosh Kumar Singh

आगरा में वन्य प्राणी सप्ताह का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment