स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बिहार के सात जिलों में बनेंगे 50 बेड के आयुष अस्पताल

बिहार के सात जिलों में बनेंगे 50 बेड के आयुष अस्पताल

पटना (स्वस्थ भारत मीडिया)। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि सरकार सात जिलों में 50 बेड का आयुष अस्पताल जल्द बनवा रही है। इनमें गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, गया एवं मोतिहारी शामिल है। इसके साथ ही राज्य आयुष समिति, आयुष आरोग्य मंदिर में पैथोलॉजी की जांच शुरू करने जा रही है। राज्य के सभी 38 जिलों में जिला संयुक्त औषधालय संचालित हो रहे हैं।

आयुष : प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

वे राज्य आयुष समिति के तत्वावधान में आयोजित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण सत्र 28 अप्रैल 2025 आरंभ हुआ है जो 1 मई 2025 तक चलेगा। इसके बाद अंतिम दिन ऑनलाइन एग्जाम होगा। परीक्षा में टॉप पांच विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दरभंगा, बेगूसराय एवं राजकीय आरबीटीएस होमियोपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य के लिए 834 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही जिलों में मॉडल जिला अस्पतालों के निर्माण के तहत दस बेड वाले आयुष पद्धति के अस्पताल भी होंगे। इसके लिए 834 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति मिल गई है। हफ्तेभर में लगभग 11 हजार बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित की जायेगी। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष मंत्रालय का गठन किया था। इसके बाद से आयुष के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त 35 हजार 383 पदों पर नई नियुक्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है। अगले तीन से चार महीनों में इन नियुक्ति पदों पर प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

आयुष : मिलेंगी मुफ्त दवाएं भी

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आयुष अस्पतालों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से चिकित्सकीय कार्य उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध करायी जा रही हैं। राज्य आयुष समिति के अपर सचिव सह कार्यपालक निदेशक डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष पर सभी सुविधाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो, इसके लिए राय में 294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष पर कार्यरत चिकित्सकों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के गाईडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर सिन्हा, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक प्रतिभा रानी, स्वास्थ्य विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी गुंजन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह, आयुष बिहार के महानिदेशक सुरेन्द्र राय और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related posts

Relief : 33 जीवनरक्षक दवाओं पर अब जीरो GST

admin

टीबी उन्मूलन के अभियान में बीमारू राज्यों से बड़ी बाधा

admin

संपन्न हुआ लोकसंस्कृति का पर्व ‘देशज’

admin

Leave a Comment