स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वास्थ्य कैंप आयोजित, होप फाउंडेशन की पहल

health-camp-hariyana
हरियाणा/11.5.16
पिछले दिनों हेल्प एंड होप फाउंडेशन ने स्वास्थ्य  कैंप आयोजित कर  सैकड़ों गांववासियों के स्वास्थ्य का चेकअप कराया। हरियाणा के पानीपत जिले के नौलथा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित इस कैंप में गांव के बुजुर्गों व महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बावत संस्था से जुड़ी पारूल जागलान ने बताया कि इस कैंप का मकसद गांव के लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना था। इतना ही नहीं संस्था की ओर से इस अवसर पर 5 सौ से ज्यादा लोगों को निःशुल्क दवाइयां एवं उनके स्वास्थ्य की  जांच नए चिकित्सकीय उपकरणों द्वारा किया गया। इस बावत  उन्होंने बताया कि स्थानीय डॉक्टरों, सरपंच व स्थानीय लोगों का भरपूर  सहयोग मिला इस आयोजन के लिए। इस तरह के आयोजन आगे भी करते रहने की बात  कहते हुए पारूल जागलान ने बताया कि देश को स्वस्थ करने के लिए नीचले स्तर पर काम करना बहुत जरूरी है। वहीं संस्था के चेयरमैन राजकुमार जागलान , डॉ. संजय सिरोही, डॉ. अनिरूद्ध जागलान, एडवोकेट बृजमोहन शर्मा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम किया। इस कैंप में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत तेवतिया ने विशेष  रूप से दिया।

होप फाउंडेशन के सदस्य
हेल्प एंड होप फाउंडेशन के सदस्य गण

 

Related posts

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बीमा योजना की अवधि 180 दिन और बढ़ी

admin

जनऔषधि में नए उत्पाद और न्यूट्रास्यूटिकल्स भी शामिल

admin

गांधीनगर में होम्योपैथिक सम्मेलन 10 अप्रैल से

admin

Leave a Comment