स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

अमृत महोत्सव : 75 दिनों में 75 समुद्री तटों की सफाई होगी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर तटीय स्वच्छता अभियान 3 जुलाई से 17 सितंबर, 2022 तक चलेगा। यानी 75 दिनों में पूरे देश के 75 समुद्री तटों की सफाई की जायेगी। यह अपनी तरह का पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला तटीय स्वच्छता अभियान होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस की तैयारियों का पूर्वावलोकन कर रहे थे।

17 सितंबर को तटीय सफाई दिवस

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने 17 सितंबर को आगामी अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम इस साल 17 सितंबर को हो रहा है, जो संयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन भी है, जो स्वच्छता, समुद्री तट संरक्षण, पर्यावरण और जलवायु संरक्षण के सभी रूपों में आगे रहे हैं। इस साल यह आयोजन देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाएं जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के साथ भी मेल खाता है।

1500 टन कचरा साफ होगा

डॉ. सिंह ने कहा कि यह अपनी तरह का पहला और सबसे लंबे समय तक चलने वाला तटीय स्वच्छता अभियान होगा, जिसमें सबसे अधिक संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि न केवल तटीय क्षेत्रों बल्कि देश के अन्य हिस्सों की समृद्धि को लेकर ‘‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर‘‘ का संदेश देने के लिए इसमें आम आदमी की भागीदारी जरूरी है। 75 दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम 3 जुलाई से शुरू होगा। तटीय स्वच्छता अभियान का लक्ष्य समुद्री तटों से 1,500 टन कचरे को हटाना है। यह समुद्री जीव और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी।

Related posts

डेंगू का खात्मा दूर नहीं, वैक्सीन जल्द बाजार में

admin

हरियाणा सरकार को लगा झटका, डेंटल सर्जन को नहीं हटा सकेगी खट्टर सरकार

Ashutosh Kumar Singh

श्रीपद नाइक ने आयुष मंत्रालय में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री का पदभार संभाला

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment