स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

समृद्ध भारत के लिए स्वस्थ भारत की जरूरत : मांडविया

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने 20 जून को दिल्ली में आयोजित आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NEBMS) के 21वें दीक्षांत समारोह की वर्चुअल माध्यम से अध्यक्षता की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि न्यू इंडिया के निर्माण में आज के डॉक्टरों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी सच्ची प्रतिबद्धता और समर्पण इसे संभव बना सकता है। उनका कहना था कि एक समृद्ध भारत के लिए हमें एक स्वस्थ भारत की जरूरत है और एक स्वस्थ भारत के लिए हमें स्वस्थ नागरिक की आवश्यकता है।

बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और विकास आपस में जुड़े हुए हैं और सुखद बात यह कि सरकार स्वस्थ नागरिकों के मूल्य को समझती है। इसके लिए तरह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA), प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY), लक्ष्य कार्यक्रम और पीएम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ADHM) जैसी विभिन्न पहल शुरू की गई हैं। ये सभी एक सुलभ, किफायती और रोगी के अनुकूल स्वास्थ्य प्रणाली के दृष्टिकोण को पूरा करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुए हैं। इसी परिकल्पना की दिशा में काम करते हुए हमने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (AIIMS) की संख्या भी बढ़ाई है और हर जिले में एक चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण की योजना बना रहे हैं।

17467 विशेषज्ञों को सम्मान

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार विशिष्ट अतिथि थीं। इस कार्यक्रम में अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। दीक्षांत समारोह के दौरान 17467 विशेषज्ञों और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड, डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड और फेलो ऑफ नेशनल बोर्ड की डिग्रियां प्रदान की गईं। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 210 डॉक्टरों को मेधावी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Related posts

यह कोरोना गीत हो रहा है वायरल, स्वस्थ भारत किया है जारी

Ashutosh Kumar Singh

कैंसर के इलाज के लिए CAR-T Cell Therapy लॉन्च की राष्ट्रपति ने

admin

बितल समईया के कवन निहोरा…म्यूजिक वीडियो ‘रसप्रिया’ की धूम

admin

Leave a Comment