स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

मीडिया चौपाल 2022 के नौवें संस्करण का चंडीगढ़ में शुभारंभ

चंडीगढ़ (स्वस्थ भारत मीडिया)। ‘अमृतकाल में भारत अभ्युदय: चुनौतियाँ और संकल्प’ विषय पर तीन दिवसीय ‘मीडिया चौपाल 2022’ का तीन दिवसीय नौवा संस्करण चंड़ीगढ़ के NTTTR परिसर में आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन सत्र का विषय ‘अमृतकाल में संचार-शिक्षा: भारतीय दृष्टि’ था। इस सत्र में सभाध्यक्ष के तौर पर प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज, वक्ता के तौर प्रो. केजी सुरेश, प्रो. बलदेव भाई शर्मा, प्रो. कुसुमलता केडिया की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों का परम्परागत तरीके से तुलसी का पौधा भेंटकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

जानें किस भारत की बात हो : प्रो. केडिया

प्रो. कुसुमलता केडिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमें पहले इस बात को समझना होगा कि हम किस भारत की बात कर रहे हैं। 1947 के बाद के भारत की, 1922 वाले भारत या 1850 के भारत की। उन्होंने अपने व्याख्यान में राजनीतिक भारत को चर्चा के केंद्र में रखा।

पत्रकार राष्ट्र के चैतन्य के प्रतीक : प्रो. शर्मा

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि शिक्षक और पत्रकार किसी भी राष्ट्र के चैतन्य के प्रतीक होते हैं। इसलिए पत्रकार और मीडियाकर्मी होने के नाते हमारे सोचने के दृष्टि, सोचने की क्षमता, अध्ययनशीलता बढ़नी चाहिए। भारत के अभ्युदय की बात के साथ-साथ पत्रकारिता के अभ्युदय की बात करने से ही पूरे भारत का अभ्युदय होगा। भारत की पत्रकारिता में राष्ट्र का अभ्युदय नजर आता है।

सिविल सर्विसेस में जनसंचार विषय बने : प्रो. सुरेश

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि नागरिक पत्रकारिता आजकल ट्रेंड में है लेकिन क्या यह शब्द प्रयोग सही है? जब सिटीजन डॉक्टर, सिटीजन इंजीनियर नहीं हो सकता तो सिटीजन पत्रकार कैसे सम्भव है? हमें पहले मीडिया में हस्तक्षेप करने की योग्यता निर्धारित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेस में जनसंचार को एक विषय के रूप में शामिल किया जाना चाहिए, तभी यह अमृतकाल पूर्ण हो पाएगा।

मीडिया की दृष्टि भारतोन्मुखी हो : प्रो. पंकज

सभाध्यक्ष प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज ने कहा कि यह कार्यक्रम वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बहुत ही प्रसांगिक है। ‘अमृतकाल’ शब्द अकेले पूरे परिदृष्य को बदल देता है। ज्ञान का स्रोत औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से शिक्षा से मिलता है। उन्होंने भारत के प्रति मीडिया की दृष्टि को भारतोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।

तीन तकनीकी सत्र आयोजित

उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर तीन तकनीकी सत्र आयोजित किये गये, जिसमें शिक्षाविद्, शोधार्थी, मीडिया विशेषज्ञों ने शोधपत्र प्रस्तुत किये। पहले सत्र का विषय ‘भारत के उत्कर्ष में संचार की भूमिका’ रहा, जिसमें सत्र अध्यक्ष के तौर पर प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा और सह-अध्यक्ष डॉ. आनन्द पाटील रहे। सत्र का संचालन डॉ. राविया गुप्ता तथा आभार प्रस्तुति आकांक्षा सिंह ने की। इस सत्र में कुल 8 शोधपत्र प्रस्तुत किये गये। दूसरा सत्र ‘स्वत्व और आत्म-निर्भरता की अवधारणा: संचार माध्यमों का विशेष संदर्भ’ विषय पर रहा, जिसमें सत्र अध्यक्ष के तौर पर रेशमा सिंह और सह-अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह रहे। संचालन डॉ. प्रवीण कुमार झा और आभार प्रस्तुति डॉ. शिवानन्द पांडे ने की। इस सत्र में कुल 7 शोधपत्र प्रस्तुत किये गये। तीसरे सत्र का विषय ‘नई शिक्षा नीति और संचार-शिक्षण’ रहा, जिसमें सत्र अध्यक्ष के तौर पर प्रो. केजी सुरेश और सह-अध्यक्ष डॉ. बच्चा बाबू रहे। संचालन अंशुला गर्ग और आभार प्रस्तुति डॉ. अर्चना कुमारी ने किया। इस सत्र में कुल 7 शोधपत्र प्रस्तुत किये गये।

दिग्गजों की रही उपस्थिति

इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले.जे. (डॉ.) राज नंदन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री गोलोक बिहारी राय, राष्ट्रीय महामंत्री रेशमा सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक मालिक, प्रोफेसर अनिल सौमित्र सहित विभिन्न लोगों की गरिमामय उपस्थित रही। स्वतंत्र लेखक एवं अखिल भारतीय राष्ट्रवादी लेखक संघ के कोषाध्यक्ष मेजर सरस त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया और संक्षिप्त में मीडिया चौपाल के संकल्प के बारे में बताया। मंच संचालन डॉ. कुंजन आचार्य ने किया तो आभार प्रदर्शन अशोक मलिक ने। एनटीटीटीआर के निदेशक प्रो. श्याम सुन्दर पटनायक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ का चयन इस कार्यक्रम में किया जाना हमारे लिए गर्व की बात है।

Related posts

दिल्ली के ये आठ क्षेत्र भी हुए कोविड-19 हॉटस्पॉट घोषित

Ashutosh Kumar Singh

AIIMS में सस्ती दवा के साथ सस्ते इंप्लांट की भी सुविधा

admin

ऐसे समझें पर्ची पर लिखे शॉर्टकट को, होगी आसानी

admin

Leave a Comment