स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

नया कीर्तिमान बनाया ई-संजीवनी ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। Digital हेल्थ सेक्टर में नयी छलांग लगाते हुए ई-संजीवनी सेवा ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अब एक लाख आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से यह सेवा दी जा रही है। कुछ माह पहले की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने ई-संजीवनी टेली सेवा का लाभ ले चुके थे।

एक लाख स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच

स्वास्थ्य और परिवार कल्यान मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने फेसबुक पेज में यह जानकारी दी है। इस सेवा का लाभ यह है कि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले गरीब को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह मिल रही है। मालूम हो कि ई-संजीवनी ओपीडी का मुख्य उद्देश्य डिजिटलीकरण की मदद से उन व्यक्तियों को स्वास्थ्य सलाह प्रदान करना है, जिनके लिए अस्पतालों तक पहुंचना मुश्किल होता है। राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा के तहत लाभार्थियों को टेली परामर्श की पेशकश करने के लिए एक लाख से अधिक डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ बोर्ड पर उपलब्ध हैं। ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड कर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

Related posts

दिल्ली में बनेगा एक और आयुर्वेद रिसर्च संस्थान

admin

आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम की पीएम ने की समीक्षा

Ashutosh Kumar Singh

Bihar news : महावीर कैंसर संस्थान में बच्चे का हुआ बोन मैरो ट्रांसप्लांट

admin

Leave a Comment