स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

मंकीपॉक्स : अमेरिका में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अमेरिका में मंकीपॉक्स को तीन महीने के लिए पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। Monkeypox meter के मुताबिक अमेरिका में इस बीमारी के 7,102 केस हैं जिसमें 1,666 न्यूयॉर्क में। राष्ट्रपति बाइडेन ने दो सीनियर ऑफिसर को इस वायरस से निपटने का जिम्मेदारी सौंपी है।

6 लाख डोज दिए गए

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अमेरिका में मंकीपॉक्स और स्मॉलपॉक्स के लिए बनी JYNNEOS  वैक्सीन की जुलाई के मध्य तक 6 लाख डोज डिलीवर हो चुकी हैं। चीफ हेल्थ एडवाइजर डॉ. एंथनी फौसी ने बताया कि बवेरियन नॉर्डिक (BAVA-CO) वैक्सीन की अतिरिक्त 25 लाख खुराक के आदेश दिए गए हैं। इसे पहली बार 1970 के दशक में अफ्रीका में बनाया गया था।

27 हजार से ज्यादा मामले

Monkeypox meter के मुताबिक दुनिया भर के 92 देशों में मंकीपॉक्स के 27 हजार से ज्यादा मामले आ चुके हैं। दो दिन पहले कैलिफोर्निया और इलिनोइस ने इस खतरनाक बीमारी को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया था। WHO ने इसे इंटरनेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।

Related posts

लोकसभा में स्वास्थ्य : आरोग्य मंदिरों में भी कैंसर जांच

admin

जानें कैसे कोरोना के प्रसार से बची हुई है रावण की नगरी!

Ashutosh Kumar Singh

अंगदान के मामलों में आयी तेजी : मांडविया

admin

Leave a Comment