स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

नया कीर्तिमान बनाया ई-संजीवनी ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। Digital हेल्थ सेक्टर में नयी छलांग लगाते हुए ई-संजीवनी सेवा ने कीर्तिमान स्थापित किया है। अब एक लाख आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से यह सेवा दी जा रही है। कुछ माह पहले की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 5 करोड़ से अधिक लोगों ने ई-संजीवनी टेली सेवा का लाभ ले चुके थे।

एक लाख स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच

स्वास्थ्य और परिवार कल्यान मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने फेसबुक पेज में यह जानकारी दी है। इस सेवा का लाभ यह है कि सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले गरीब को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह मिल रही है। मालूम हो कि ई-संजीवनी ओपीडी का मुख्य उद्देश्य डिजिटलीकरण की मदद से उन व्यक्तियों को स्वास्थ्य सलाह प्रदान करना है, जिनके लिए अस्पतालों तक पहुंचना मुश्किल होता है। राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा के तहत लाभार्थियों को टेली परामर्श की पेशकश करने के लिए एक लाख से अधिक डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ बोर्ड पर उपलब्ध हैं। ई-संजीवनी ऐप डाउनलोड कर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

Related posts

दो लाख आबादी को कवर करने वाली मलेरिया उन्‍मूलन प्रदर्शन परियोजना का शुभारंभ मांडला में होगा – श्री जेपी नड्डा

Vinay Kumar Bharti

नसबंदी कांड को रफा दफा करने में जुटी है रमन सरकारःराहुल गांधी

Ashutosh Kumar Singh

अंडे में कैंसर बढ़ाने वाले जहरीले तत्व, अलर्ट जारी

admin

Leave a Comment