स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

आयुर्वेद दिवस पर लघु वीडियो प्रतियोगिता

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। आयुष मंत्रालय ने MyGov.in के सहयोग से आयुर्वेद दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में एक लघु वीडियो बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतिभागी उन विषयों पर हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में 03 मिनट से अधिक का वीडियो 10 अक्टूबर तक दे सकते हैं, जो इस वर्ष के आयुर्वेद दिवस के मुख्य विषय ‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’ के अनुरूप हैं।

ये रहे विषय

थीम 1: मेरा दिन और आयुर्वेद।
थीम 2: मेरी रसोई में आयुर्वेद।
थीम 3: मेरे गार्डन में आयुर्वेद।
थीम 4: मेरे खेत में आयुर्वेद।
थीम 5: मेरे भोजन/आहार में आयुर्वेद।
प्रत्येक थीम से तीन शीर्ष विजेताओं का चयन किया जाएगा यानी कुल 15 विजेताओं को 75,000/- रुपये से लेकर 25,000/- रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लोगों के लिए खुली है और इसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। प्रतियोगिता और वीडियो जमा करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी https: @innovateindia-mygov-in@ayurveda&video&contest से ली जा सकती है।

सबसे प्राचीन प्रणाली

आयुर्वेद को चिकित्सा की सबसे प्राचीन प्रणाली के रूप में माना जाता है, जो आधुनिक समय में समान रूप से प्रासंगिक है। आयुष मंत्रालय आयुर्वेद के लाभों को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए संस्कृति मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों के अन्य मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

3 J का मूल मंत्र

मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के साथ इन कार्यक्रमों को चलाने के लिए नोडल संस्थान के रूप में विभिन्न विषयों और प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से छह सप्ताह के लंबे कार्यक्रम (12 सितंबर-23 अक्टूबर) का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम का मूल मंत्र 3 J-जन संदेश, जन भागीदारी और जन आंदोलन है। मंत्रालय 2016 से हर साल धनवंतरी जयंती (धनतेरस) के अवसर पर आयुर्वेद दिवस मनाता है।

Related posts

धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार : तीन वैद्यों को मिला सम्मान

admin

Face transplant: भारत में पहली बार एम्स में तैयारी

admin

Amid Lockdown 1st Inclusive COVID-19 Fighters Live eHEALTH Summit Held

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment