स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

1 से 5 नवंबर तक भारत जल सप्ताह-7 का आयोजन

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा जल संसाधनों के संरक्षण और उनके एकीकृत उपयोग के प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 1 से 5 नवंबर तक भारत जल सप्ताह (IWW) के 7वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस मंच का उपयोग वैश्विक स्तर के निर्णय निर्धारकों, राजनीतिज्ञों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों के विचार और राय जानने के लिए किया जाएगा। 7वें भारत जल सप्ताह का विषय ‘सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा’ है। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम दुनिया भर के विशेषज्ञों, योजनाकारों और हितधारकों को एक मंच पर लाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी उद्घाटन

यह कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप जल संसाधन विकास और प्रबंधन की निरंतरता के मुद्दों का समाधान करेगा। आईडब्ल्यूडब्ल्यू के लिए डेनमार्क, सिंगापुर और फिनलैंड भागीदार देश होंगे शामिल। कार्यक्रम के दौरान संगोष्ठियों, पैनल चर्चाओं, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और बिश्वेश्वर टुडू भी मौजूद रहेंगे।

चार तकनीकी सत्र

IWW-2022 के थीम को समृद्ध करने वाले तथा सम्मेलन के दौरान विचाराधीन क्षेत्रों के लिए उपलब्ध प्रौद्योगिकियों और समाधानों को प्रदर्शित करने वाले एक बहु-विषयक सम्मेलन और समानांतर रूप से चलने वाली प्रदर्शनी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियों का एक बड़ा समूह जल प्रबंधन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करेगा। कार्यक्रम के दौरान चार तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिनमें 10 संगोष्ठियां, 10 पैनल चर्चा, जल शक्ति मंत्रालय और CWC, NMCG, NRCD, NWM और कई अन्य प्रभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगे।

Related posts

पटना एम्स में नये ब्लॉक का शिलान्यास

admin

लॉकडाउन समय से नहीं होता तो इतने हजार लोग होते कोविड-19 संक्रमित

Ashutosh Kumar Singh

1st day of week-long celebrations is celebrated as “Jan Aushadhi Sankalp Yatra”

admin

Leave a Comment