स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, बतौर बूस्टर लगेगा

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना की आहट को देखते हुए केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इसे बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जायेगा।

नाम है iNCOVACC

मीडिया की खबरों के अनुसार भारत बायोटेक ने इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर बनाया है। यह सबसे पहले प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए पैसे देने होंगे। वैक्सीनेशन प्रोग्राम में इसे शामिल कर लिया गया है। इस नेजल वैक्सीन का नाम iNCOVACC रखा गया है। पहले इसका नाम BBV154 था। इसे नाक के जरिए शरीर में पहुंचाया जाएगा। शरीर में जाते ही यह कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन को ब्लॉक कर सकेगी। इसके लिए हेल्थकेयर वर्कर्स को भी खास ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related posts

19 दिनों के लिए भारत में लॉकडाउन बढ़ा, जाने पीम ने क्या कहा

Ashutosh Kumar Singh

बीपीएल परिवार की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिए जाने की घोषणा ऐतिहासिक : प्रधान

Ashutosh Kumar Singh

डरना जरूरी है, अपना स्वरूप बदलने लगा है कोविड-19

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment