स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

BF.7  वैरिएंट से भारत में हाहाकार की संभावना नहीं के बराबर

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। कोरोना के नये वैरिएंट बीएफ.7 से ही चीन में हाहाकार है। लेकिन भारतवासियों को डरने की जरूरत नहीं है। सितंबर में गुजरात में इसके दो केस मिले थे जो ठीक भी हो गया। डरना उनको है जिनकी इम्यूनिटी वैक्सीन की वजह से बनी हो। प्राकृतिक इम्यूनिटी का उनमें अभाव हो और ऐसे लोग भारत में 2 फीसद से ज्यादा नहीं हैं। जिनके पास नेचुरल के साथ वैक्सिन से निर्मित इम्यूनिटी है,  उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

अफवाहों से बचना होगा

पिछले कई दौर से अपने गणितीय मॉडल सूत्र से कोरोना की स्थिति का सटीक आकलन करते आये हैं, उनका यही कहना है। वे हैं आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल। मीडिया की खबरों के मुताबिक देश में चीन जैसे हालात बिल्कुल भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। जैसे सामान्य जीवन जी रहे हैं, वैसे ही जीएं, अफवाहों पर ध्यान न दें।

सतर्क तो रहना ही होगा

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि भारत में 98 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में नेचुरल इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। अभी तक स्टडी में जो बातें सामने आई हैं, उसके मुताबिक फिलहाल देश में कोविड की लहर की संभावना नहीं है। हां, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सभी कोविड नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। बाकी केस बढ़ने के बाद ही सटीक आकलन किया जा सकेगा।

Related posts

ताकि लखनऊ में कोई बेजुबान कोविड-19 के कारण भूखा न रहे…

Ashutosh Kumar Singh

Wockhardt लिमिटेड कंपनी की दवा निकली अमानक

Ashutosh Kumar Singh

11 भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘The Vaccine War’

admin

Leave a Comment