स्वस्थ भारत मीडिया
नीचे की कहानी / BOTTOM STORY

पर्यावरण और मानवता के लिए वरदान है गाय का गोबर

गाय के गोबर से बहुउपयोगी उत्पाद तैयार हो रहा इस गोशाला में
लोकेंद्र सिंह

‘बाचा : द राइजिंग विलेज’ को मिली सराहना के बाद हमारे समूह का उत्साह बढ़ा। अब हम नये वृत्तचित्र के लिए नयी कहानी खोज रहे थे। एक कार्यक्रम के निमित्त भोपाल स्थित शारदा विहार आवासीय विद्यालय जाना हुआ। वहां कई कहानियां थीं, जिन्हें हम सुना सकते थे। भौतिकी की खुली प्रयोगशाला में नवाचार दिखा, ध्यान के लिए बनाया गया एक विशेष मंडप में भारतीय ज्ञान परंपरा की झलक थी, शिक्षा की भारतीय पद्धति का महत्व भी ध्यान में आ रहा था। परंतु हमने चुनी गोशाला। हमने इस गोशाला को अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए क्यों चुना, स्वयं ही देख लीजिए–
https://youtu.be/mU7I1PIlpdQ
तथाकथित प्रगतिशील गाय-गोबर का जितना चाहे उपहास उड़ाएं, लेकिन शारदा विहार स्थित ‘कामधेनु गोशाला एवं गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र’ अपने प्रयोगों से गाय की महत्ता सिद्ध कर रहा है। परंपरागत और आधुनिक विज्ञान के सहयोग से इस प्रकल्प ने सिद्ध किया है कि भारत में गाय न केवल आर्थिक विकास की धुरी है अपितु पर्यावरण को संभालने में भी उपयोगी है। शारदा विहार की गोशाला से निकलने वाले अपशिष्ट को बहुउपयोगी बनाने की दिशा में ‘कामधेनु गोशाला एवं अनुसंधान केंद्र’ के एक अनुकरणीय मॉडल खड़ा किया है। यहां गाय के गोबर से गोबर गैस बन रही है, जिससे लगभग 800 विद्यार्थियों का भोजन पकाया जाता है। इसके साथ ही यहां गाय के गोबर से BIO-CNG भी बनाई जा रही है, जिससे यहां के वाहन चलाए जाते हैं। इसके बाद जो अपशिष्ट बचाता है, उससे गोबर खाद बनाई जा रही है। परिसर के खेतों में इसी खाद का उपयोग किया जाता है। और तो और, इसके बाद भी कुछ गोबर बचा रह जाता है तो उससे गो-काष्ट का निर्माण किया जा रहा है। यह अनुसंधान केंद्र गाय से प्राप्त पंचगव्य से अन्य उत्पाद भी तैयार करता है।
इस अनुसंधान केंद्र ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि हम ‘आम के आम, गुठलियों के भी दाम’ की तर्ज पर बायोगैस प्लांट का ‘जीरो वेस्ट मैनेजमेंट’ कर सकते हैं। गोबर गैस प्लांट से निकलने वाले गोबर से गोकाष्ठ बना सकते हैं, जिसको हम लकड़ी की जगह उपयोग कर सकते हैं। इससे हम जैविक खाद बना सकते हैं। यह खाद जमीन को रासायनिक प्रदूषण से मुक्त रखता है। खेत में पैदावार भी बढ़ाता है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में बायोगैस, वैकल्पिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। आज की जरूरत है इन प्रयोगों को बढ़ावा और विस्तार देने की।
ईंधन के लिए बड़ी संख्या में जंगलों को काटा जा रहा है। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुतबिक 2015 से 2019 तक देश में लगभग 95 लाख पेड़ काट दिए गए। एक आंकड़े के मुताबिक, भारत में करीब 30 करोड़ मवेशी हैं। बायो-गैस के उत्पादन में उनके गोबर का प्रयोग कर हम 6 करोड़ टन ईंधन योग्य लकड़ी प्रतिवर्ष बचा सकते हैं।
कुल मिलाकर इस प्रकल्प के अभिनव प्रयोगों से यह तो ध्यान में आ ही जाता है कि गाय मानवता के लिए वरदान है। हमारी बदली हुई जीवनशैली में पुनः गाय का स्थान कैसे सुनिश्चित किया जाए, इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

Related posts

TEN THINGS PM MODI MUST DO TO SAVE THE INDIAN ECONOMY FROM COVID19

Ashutosh Kumar Singh

…तो कब बनेगा झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल!

Ashutosh Kumar Singh

3 टी का फंडा कोरोना पर डंडा

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment