स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

21 को दुनिया भर में मनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सर्बानंद

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (IDY) का 9वां संस्करण इस साल कई अनोखे कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में उसी स्थान पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, जहां से 9 साल पहले उन्होंने 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।

वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने बताया कि भारत में मुख्य कार्यक्रम 21 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नेतृत्व करेंगे। उनके साथ रहेंगे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आयुष मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल, कई मंत्री-विधायक आदि भी। इस वर्ष की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य का वर्णन करती है। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 100 दिनों के काउंटडाउन अभियान ने शहरों में योग को लेकर जागरूकता फैलाने में व्यापक योगदान दिया है।

बनेगा Ocean Ring of Yoga

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Ocean Ring of Yoga जैसे कई अद्वितीय कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा, जहां भारतीय नौसेना के जहाजों को दुनिया भर के 9 बंदरगाहों पर तैनात किया जाएगा और कॉमन योगा प्रोटोकॉल (CYP) के प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बंदरगाहों, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय भी उन देशों में CYP प्रदर्शन आयोजित करेगा जिनके साथ उन्होंने एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं।

Arctic to Antarctic तक योग

इसी तरह IDY के 9वें संस्करण की एक और विशेषता है आर्कटिक से अंटार्कटिका तक योग, जिसमें विदेश मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के अलावा प्राइम मेरिडियन लाइन में आने वाले देशों में CYP कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है। उत्तरी ध्रुव और दक्षिण ध्रुव क्षेत्रों पर हिमाद्री, स्वालबार्ड, आर्कटिक में भारतीय अनुसंधान केंद्र और भारती-अंटार्कटिका भारतीय अनुसंधान केंद्र में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के समन्वय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

Amid Lockdown 1st Inclusive COVID-19 Fighters Live eHEALTH Summit Held

Ashutosh Kumar Singh

स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक अस्पतालों का निजीकरण घातक

admin

मधुमेह उपचार में उपयोगी होगा नया ड्रग मॉलिक्यूल

admin

Leave a Comment