स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

30 नर्सिंग प्रोफेशनलों को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में 30 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। इस पुरस्कार की स्थापना 1973 में नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनलों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के सम्मानस्वरूप की गई थी।

बिहार की गायत्री कुमारी भी सम्मानित

30 पेशेवरों में बिहार की ANM गायत्री कुमारी और दिल्ली की नर्स अनिता नकड़ा और नर्स मेजर जनरल स्मिता देवरानी भी हैं। मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी बघेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

टीबी मुक्त अभियान की जानकारी दी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी और देशव्यापी अभियान में उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और स्थानों के लोग उत्साह के साथ लाखों टीबी रोगियों की सहायता के लिए सामुदायिक सेवा के लिए आगे आए हैं।

सिकल सेल मिशन की भी चर्चा

डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति को यह जानकारी भी दी कि भारत सरकार जल्द ही देश भर में सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करेगी। उन्होंने राष्ट्रपति को मिशन के बारे में जानकारी दी और इसकी सफलता के लिए उनका मार्गदर्शन मांगा। केंद्रीय बजट 2023-24 में सिकल सेल एनीमिया को 2047 तक खत्म करने के विशेष मिशन की घोषणा की। इसमें प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों में 0-40 वर्ष के आयु वर्ग के 7 करोड़ लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना, सार्वभौमिक जांच और परामर्श शामिल होगा।

 

Related posts

ZEPTO प्लेटफॉर्म पर आयुष स्टोर का शुभारंभ

admin

यूनानी दिवस—चिकित्सा प्रणालियों को सशक्त कर रहा भारत : राष्ट्रपति

admin

मधुमेह उपचार में उपयोगी होगा नया ड्रग मॉलिक्यूल

admin

Leave a Comment