स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

दो दिन में बनाये गये एक लाख आयुष्मान कार्ड : डॉ. मांडविया

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। पिछले दो दिनों में करीब एक लाख आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से दी है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि आयुष्मान ऐप के माध्यम से अभियान की शुरुआत में ही केवल दो दिनों में बनाएं गये एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड।

आयुष्मान भव अभियान चालू

मालूम हो कि आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की थी। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान आयुष्मान कार्ड से वंचित रहे नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच तथा उनका इलाज भी किया जाएगा। अभियान का मकसद आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

Related posts

भारत का अंतरराष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव-2021 गोवा में शुरू

Ashutosh Kumar Singh

कोरोना मरीज रहे लोग बन रहे हार्ट पेशेंट

admin

कोविड-19 के खिलाफ तीन कार्यक्षेत्रों पर काम कर रहा है आईआईटीआर

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment