स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

कागज का कप भी चाय-कॉफी पीने के लिए नुकसानदेह

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। प्लास्टिक के कप में चाय-कॉफी पीना लोगों ने अमूमन छोड़ ही दिया है। इसके बदले कागज के कप का प्रयोग होने लगा है। लेकिन स्वीडन में गोथेनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसे भी हानिकारक बताया है। उनके रिसर्च के मुताबिक डिस्पोजेबल पेपर कप में केमिकल होते हैं जो इंसानों की सेहत पर भी नुकसान पहुंचाते हैं।

भारत के सबसे अमीर डॉक्टर बने शमशीर वायलिल

फोर्ब्स की नयी सूची के मुताबिक डॉक्टर से उद्यमी बने केरल के शमशीर वायलिल 3.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 57वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल उनकी संपत्ति 68 फीसद बढ़ गई है, जिससे वह भारत के सबसे अमीर डॉक्टर बन गए हैं। शमशीर इस सूची में सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रवासी भारतीय भी हैं। अपनी मेडिकल पढ़ाई के बाद वे मिडिल ईस्ट चले गए और एक स्थानीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के रूप में काम किया। 2007 में आबू धाबी में उन्होंने एक अस्पताल से शुरुआत की। वीपीएस दिल्ली में रॉकलैंड हॉस्पिटल चेन और कोच्चि में वीपीएस लक्षेशोर हॉस्पिटल के भी मालिक हैं।

गोरखपुर एम्स की नयी पहल

गोरखपुर एम्स में अपने मरीज का उपचार कराने आए तीमारदारों के लिए परिसर में ही शेल्टर होम शुरू हो गया है। यहां 75 रुपये में एक रात के लिए बेड उपलब्ध होगा। अभी इसकी क्षमता 50 बेड की है, जिसे आगे 175 बेड तक बढ़ाया जाएगा। यहां हर दिन करीब ढाई हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इसके अलावा करीब 700 मरीज अलग-अलग वार्ड में भर्ती रहते हैं। तीन दिन पहले इसका उद्घाटन एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने किया। इस दो मंजिला भवन में पुरुषों को भूतल और महिलाओं को प्रथम तल पर बेड उपलब्ध कराया जाएगा। कपड़ा धोने और सुखाने के लिए जगह उपलब्ध कराया गया है।

Related posts

हेल्थ सेक्टर में Artifical Intelligence से होगा बड़ा बदलाव

admin

बल्क ड्रग्स पर कटोच समिति की रिपोर्ट जल्द ही लागू की जाएगी : अनंत कुमार 

Ashutosh Kumar Singh

IITF : स्वास्थ्य मंडप की सुविधाओं का लाभ ले रहे लोग

admin

Leave a Comment