स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

भारतीय रेलवे से AB PM-JAY जागरूकता अभियान

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। लाभार्थियों को PMJAY के लाभों के बारे में सूचित, शिक्षित और संवाद करने के लिए सरकार अब ट्रेनों के माध्यम से अभियान चला रही है। अभी अवध असम एक्सप्रेस और राप्ती सागर एक्सप्रेस से देश के आंतरिक क्षेत्रों में 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की गारंटी का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

कोच से इंजन तक फैले संदेश

मालूम हो कि अवध असम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ (असम) से निकलती है और लालगढ़ (राजस्थान) तक जबकि राप्ती सागर एक्सप्रेस बरौनी (बिहार) से निकलती है और एर्नाकुलम (केरल) तक जाती है। दोनों ट्रेनें पूरे भारत में 6500 किमी से अधिक की यात्रा करती हैं और 138 रेलवे स्टेशनों पर रुकती हैं। इन दोनों ट्रेनों के सभी 45 कोचों और इंजनों को लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए एबी PM-JAY की पात्रता, लाभ और उपलब्धियों से संबंधित जानकारी के साथ जीवंत रंगों में ब्रांड किया गया है। इन जानकारी का सात भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

Related posts

Efforts underway to produce therapeutic antibodies against COVID-19

Ashutosh Kumar Singh

होम्योपैथी में AI के उपयोग पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

admin

मनसुख भाई मांडविया की पाठशाला में जनऔषधि से जुड़े कर्मचारियों की लगी क्लास…

Ashutosh Kumar Singh

Leave a Comment