स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वास्थ्य संसद-24 को मिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आशीर्वाद

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। रामनगरी अयोध्या में 19 जुलाई से आरंभ हो रहे स्वास्थ्य संसद-24 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संदेशा भेजकर अपना आशीर्वाद दिया है। यह आयोजन 21 जुलाई तक चलेगा।

इसके आयोजक स्वस्थ भारत न्यास को भेजे एक संदेश में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अमृतकाल में भारत का स्वास्थ्य एवं आहार परंपरा विषय पर 19 से 21 जुलाई 2024 तक द्वितीय स्वास्थ्य संसद-2024 कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि विकसित और समृद्ध भारत के लिए आवश्यक है कि भारत के नागरिक स्वस्थ और समृद्ध हों। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि स्वस्थ भारत न्यास स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करता रहेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की है।

Related posts

आईआईएससी और मेलबर्न विश्वविद्यालय शुरू करेंगे संयुक्त पीएच. डी.

admin

चिंता की बात : टीकाकरण में गिरावट पर स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित

admin

किडनी ट्रांसप्लांट की जानकारी करनी होगी सार्वजनिक: NOTTO

admin

Leave a Comment