स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

बजट : हेल्थ सेक्टर का आवंटन बढ़ाया सरकार ने

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी@ 3 सरकार के पहले बजट में हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कई घोषणाएं की है। हेल्थ केयर पर 90,958.63 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो 2023-24 के संशोधित अनुमान 80,517.62 करोड़ रुपये से 12.96 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने कैंसर के उपचार की तीन आयातित दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट की घोषणा भी की है।

आयुष मंत्रालय पर भी ध्यान

रिपोर्ट के अनुसार आयुष मंत्रालय के लिए बजट आवंटन को 3,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,712.49 करोड़ रुपये किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय को आवंटित 90,958.63 करोड़ रुपये में से 87,656.90 करोड़ रुपये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को तथा 3,301.73 करोड़ रुपये स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग को आवंटित किए गए हैं।

PMJAY की राशि में बढ़ोत्तरी

इसी तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत योजनाओं के लिए बजट आवंटन 77,624.79 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 87,656.90 करोड़ रुपये कर दिया गया है। केंद्र प्रायोजित योजनाओं में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए बजट आवंटन 2023-24 में 31,550.87 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2024-25 में 36,000 करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लिए 6,800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7,300 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

बढ़ाया गया Aiims का फंड

राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए बजट आवंटन 65 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के लिए आवंटन पहले की तरह 200 करोड़ रुपये ही है। केंद्रीय बजट में स्वायत्त निकायों के लिए बजट आवंटन 2023-2024 में 17,250.90 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2024-25 में 18,013.62 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इन निकायों में एम्स, नई दिल्ली के लिए आवंटन 4,278 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,523 करोड़ रुपये कर दिया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के लिए आवंटन 2295.12 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,732.13 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Related posts

समस्त महाजन को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने दिया 30 लाख की सहायता राशि-

Ashutosh Kumar Singh

YVK to host Heritage Fest-2023 from November 23

admin

NHA ने जारी किया आभा ऐप का संशोधित संस्करण

admin

Leave a Comment