स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

स्वास्थ्य और स्वाद के मेल से बनता है आयुष आहार : मंत्री

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने 20 सितंबर को वर्ल्ड फूड इंडिया में लगी आयुष प्रदर्शनी का दौरा कर आयुष उत्पादों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वाद दोनों से मिलकर बना है आयुष आहार और यह खाने से स्वास्थ्य सही रहता है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न आयुर्वेद आहार की विभिन्न रेसिपीज को प्रदर्शित किया गया है ताकि लोग आसानी से अपने घर में आयुष आहार बना सकें।

आयुर्वेद आहार की मांग में वृद्धि

आयुष मंत्री ने आगे कहा कि आयुष मंत्रालय के पवेलियन में प्रदर्शित उत्पाद पारंपरिक ज्ञान को समकालीन खाद्य समाधानों के साथ जोड़ते हैं, जिससे इनकी वैश्विक मांग में वृद्धि हो रही है। आयोजन में विश्वभर के स्टेकहोल्डर्स और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिन्होंने भारतीय आयुर्वेद-प्रेरित खाद्य परंपराओं की प्रासंगिकता और उनकी आधुनिक वैश्विक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में भूमिका पर जोर दिया।

मुख्यधारा में बना रहे आयुर्वेद

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री ने आधुनिक जीवनशैली के संदर्भ में आयुर्वेद को मुख्यधारा के पोषण और स्वास्थ्य में शामिल करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। श्री जाधव ने कहा कि आयुर्वेदिक आहार वैज्ञानिक रूप से परखे हुए और परीक्षण किए गए आहार समाधान प्रदान करता है, जो समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को सुदृढ़ बनाता है। वर्ल्ड फूड इंडिया इस प्राचीन ज्ञान को वैश्विक मंच पर लाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

Related posts

तीसरा सबसे गर्म महीना रहा जुलाई 2025

admin

बिना देरी किये करायें मधुमेह का इलाज वरना…

admin

समय के साथ ढलना होगा Red Cross को : मांडविया

admin

Leave a Comment