स्वस्थ भारत मीडिया
समाचार / News

Rajya sabha : मिशन इंद्रधनुष में साढ़े 5 करोड़ बच्चों का टीकाकरण

नयी दिल्ली (स्वस्थ भारत मीडिया)। मिशन इंद्रधनुष की प्रगति पर अपडेट देते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने राज्यसभा में बताया कि अब तक 5.46 करोड़ से अधिक बच्चों और 1.32 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। यह एक विशेष टीकाकरण अभियान है, जो कम टीकाकरण कवरेज वाले क्षेत्रों में छूटे हुए और टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए चलाया जाता है।

मातृ मृत्यु दर में आयी कमी : जाधव

उधर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर अपडेट देते हुए राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि मातृ मृत्यु दर 2017-2019 में प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 103 से घटकर 2018-20 में 97 हो गई है। शिशु मृत्यु दर 2018 में 32 प्रति 1000 जीवित जन्मों से घटकर 2020 में 28 प्रति 1000 जीवित जन्म हो गई है। अबतक कुल 36.16 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

71 करोड़ से अधिक आभा खाते खुले

एक अन्य सवाल पर श्री जाधव ने जानकारी दी कि 71.16 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते खोले गए, 3.54 लाख से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य सेवा रजिस्ट्री पर पंजीकृत की गई हैं। इसके अलावा 5.37 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य सेवा रजिस्ट्री पर पंजीकृत किए गए हैं। 45.99 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य आंकड़े आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते के साथ जोड़े गए है।ं

Related posts

कोरोना की मार से बेहाल बिहार का क्या होगा?

Ashutosh Kumar Singh

Breast Cancer: कीमोथेरापी की जगह बस एक टेस्ट काफी

admin

फार्मासिस्ट द्वारा संचालित दवा दुकान पर बदलने लगे बोर्ड ।

Vinay Kumar Bharti

Leave a Comment